400 घुसपैठियों का जालसाजों ने बसा दिया परिवार, एनआईए के हस्तक्षेप से खुली फर्जीवाड़े की पोल
धनंजय सिंह | 11 Dec 2025
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जन्म प्रमाणपत्रों के फर्जीवाड़े में शामिल जालसाजों ने बांग्लादेशी,रोहिंग्या और पाकिस्तानी संदिग्ध घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।सलोन ब्लॉक के नुरुद्दीनपुर, लहुरेपुर,गढ़ी इस्लामनगर गांव में कागजों पर ही 400 से ज्यादा परिवार बसा दिए।किसी परिवार के 25 तो किसी में 15 से 11 बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाए गए।जांच हुई तो गांवों में संबंधित परिवार नहीं मिले।बुधवार को यहां 250 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्रों को निरस्त किया गया।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हस्तक्षेप के बाद जांच हुई तो फर्जीवाडे़ की पोल खुलनी शुरू हो गई।नुरुद्दीनपुर गांव में आरिफ मलिक के 15 बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनाया गया, लेकिन जांच में गांव में परिवार नहीं मिला।अजमत अली के 13, इमरान खान के नौ बच्चों के साथ ही ऐश मोहम्मद, अब्दुल अजीज,अब्दुल अली और अकबर अली का भी गलत तरीके से गांव में पता दिखाकर प्रमाणपत्र बनाए गए। इनमें से चार बांग्लादेशी और दो रोहिंग्या मिले।
रायबरेली के जिला पंचायतराज अधिकारी सौम्यशील सिंह का कहना है कि फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों को निरस्त कराया जा रहा है। बार-बार सर्वर के प्रभावित होने से समस्या हो रही है। अब तक 1046 प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं। एसआईआर का काम पूरा होने के बाद कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर इसमें तेजी लाई जाएगी।
पाकिस्तान में भी ठाकुर बांकेबिहारी की जमीन,शुरू हुई जांच,कैसे मिलेगा मालिकाना हक
पीतल नगरी की अब लोहा बचाएगा शान,मिल रहे हैं कम बजट में सजावट के शानदार सामान
प्रवीण तोगड़िया शंकराचार्य विवाद पर बोले-हिंदू बंटेगा तो कटेगा और हिंदू बंट रहा है,मैं इससे बेहद दुखी
प्रतापगढ़ में जेल भेजे गए 13 में से 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव,मच गया हड़कंप,इनमें एक पुरुष भी शामिल
मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जारी किया नोटिस,कहा-साक्ष्य दें कि आप शंकराचार्य हैं
क्रिकेटर रिंकू सिंह करणी सेना के निशाने पर,काले चश्मे में दिखाए भगवान तो थाने में की शिकायत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाए गंभीर आरोप,बोले- सरकार मौनी अमावस्या पर मेरी हत्या कराना चाहती थी
मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते की BP डाउन,दिल्ली के मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती,ग्रामीण चिंतित
झुमका गिरने वाले बरेली के चारों छोर पर बने भव्य प्रवेश द्वार,शिव प्रतीकों से संवर रहा शहर
पार्वती अरगा झील में भी अठखेलियां कर रहे हजारों मील दूर से आए पक्षी,12 हजार हेक्टेयर में फैला है परिंदों का संसार
मंदिर में भगवान की मूर्तियों की परिक्रमा करने वाले कुत्ते के इलाज में जुटे डॉक्टर,लोग बोले- कई दिनों से कुछ नहीं खा रहा
सपा में बुलडोजर का खौफ:राष्ट्रीय सचिव ने कहा-सरकार बनी तो बुलडोजर की कंपनियों पर लगा देंगे बैन
एटा से दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर:मां का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने पहुंचा 8 साल का मासूम
माघ मेले में 11 फीट ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग बनाएंगे मौनी बाबा,काशी-मथुरा में मंदिर निर्माण का लिया संकल्प
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved