गजब:शादी के सातवें दिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया कांड,किराए की निकली सास
धनंजय सिंह | 11 Dec 2025
बागपत।उत्तर प्रदेश के बागपत से हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के सात दिन बाद दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया।युवक की शादी बड़ी धूमधाम से दिल्ली में हुई थी।शादी के बाद सुहागरात आई और फिर अगले सात दिनों तक सब कुछ सामान्य तरीके से चला,लेकिन एक हफ्ते के बाद ही दुल्हन फरार हो गई।वह अपने साथ घर से लाखों के जेवरात और नगदी भी ले गई। नई नवेली दुल्हन पति से मायके जाने की बात कहकर गई थी,लेकिन उसे ढूंढता हुआ पति अपनी कथित सससुराल पहुंचा तो सच जानकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पता चला कि दुल्हन फर्जी थी।यही नहीं उसकी पहचान और पता भी नकली था।यहां तक कि सास भी किराए पर लाई गई महिला थी।
ये हैरतअंगेज मामला बागपत जिले के चांदीनगर के ललियान गांव का है।ललियान गांव के रहने वाले दूल्हे ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही एक व्यक्ति ने दो लाख रूपये लेकर मंजनू का टीला दिल्ली से इसी साल अक्टूबर महीने में कराई थी।उसकी ओर से पांच लोग शादी में गये थे।सात फेरों के बाद दुल्हन को वह अपने घर ले आया।एक हफ्ते तक दुल्हन घर पर रही।फिर उसके परिजन भाई,मां और दुल्हन की बहन उसे लेने पहुंचे।उनके साथ मायके जाने के लिए दुल्हन ने पूछा तो उन्होंने उसे भेज दिया।
दूल्हे ने बताया कि दुल्हन अपने साथ पचास हजार रूपये और जेवरात भी ले गई।जब उन्होंने घर पर ये चीजें गायब देखीं तो उन्हें शक हुआ।उधर दुल्हन जबसे गई थी तबसे उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली थी।न कोई फोन ही आया। तब उन्होंने खुद ससुराल जाकर देखने का निर्णय लिया।
दूल्हे का कहना है कि वह वहां पहुंचा तो हकीकत सामने आ गई।दुल्हन फर्जी निकली,मायके का उसका पता भी गलत निकला।यही नहीं जो महिला सास बनकर आई थी आशंका है कि उसे भी किराए पर बुलाया गया था।
दुल्हन के घर पर दूल्हे को कोई नहीं मिला।पास-पड़ोस से पता चला कि वे लोग किराये पर रहते थे।अब कहीं और चले गये हैं।दूल्हा और उसके परिजन अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं,उन्हें यह डर भी सता रहा है कि कहीं दुल्हन दोबारा घर आकर उन्हें किसी मामले में फंसा न दे।दूल्हा और उसका परिवार अब बिचौलिए से अपना पैसा लौटाने की मांग कर रहा है।
पाकिस्तान में भी ठाकुर बांकेबिहारी की जमीन,शुरू हुई जांच,कैसे मिलेगा मालिकाना हक
पीतल नगरी की अब लोहा बचाएगा शान,मिल रहे हैं कम बजट में सजावट के शानदार सामान
प्रवीण तोगड़िया शंकराचार्य विवाद पर बोले-हिंदू बंटेगा तो कटेगा और हिंदू बंट रहा है,मैं इससे बेहद दुखी
प्रतापगढ़ में जेल भेजे गए 13 में से 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव,मच गया हड़कंप,इनमें एक पुरुष भी शामिल
मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जारी किया नोटिस,कहा-साक्ष्य दें कि आप शंकराचार्य हैं
क्रिकेटर रिंकू सिंह करणी सेना के निशाने पर,काले चश्मे में दिखाए भगवान तो थाने में की शिकायत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाए गंभीर आरोप,बोले- सरकार मौनी अमावस्या पर मेरी हत्या कराना चाहती थी
मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते की BP डाउन,दिल्ली के मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती,ग्रामीण चिंतित
झुमका गिरने वाले बरेली के चारों छोर पर बने भव्य प्रवेश द्वार,शिव प्रतीकों से संवर रहा शहर
पार्वती अरगा झील में भी अठखेलियां कर रहे हजारों मील दूर से आए पक्षी,12 हजार हेक्टेयर में फैला है परिंदों का संसार
मंदिर में भगवान की मूर्तियों की परिक्रमा करने वाले कुत्ते के इलाज में जुटे डॉक्टर,लोग बोले- कई दिनों से कुछ नहीं खा रहा
सपा में बुलडोजर का खौफ:राष्ट्रीय सचिव ने कहा-सरकार बनी तो बुलडोजर की कंपनियों पर लगा देंगे बैन
एटा से दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर:मां का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने पहुंचा 8 साल का मासूम
माघ मेले में 11 फीट ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग बनाएंगे मौनी बाबा,काशी-मथुरा में मंदिर निर्माण का लिया संकल्प
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved