सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज,कहा-बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ है,कभी-कभी कर देता है ऐसा काम....
संध्या त्रिपाठी | 09 Nov 2024
मैनपुरी।उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत चरम पर है।भारतीय जनता और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव के प्रचार अभियान की कमान अपने हाथों में संभाल ली है।सीएम ने शनिवार को उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा।सीएम ने खैर से सुरेंद्र दिलेर, सीसामऊ से सुरेश अवस्थी और करहल से अनुजेश यादव के लिए प्रचार किया।
सीएम योगी शनिवार को मैनपुरी के करहल पहुंचे।सीएम ने करहल में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा।सीएम ने कहा कि कुछ लोगों की प्रवृत्ति होती है,जो जिंदगी भर उनके साथ जुड़ जाती है। बबुआ (अखिलेश यादव) अभी बालिग नहीं हुआ है,इसलिए कभी-कभी ऐसा काम कर देता है,जिससे मैनपुरी वालों के सामने भी संकट खड़ा हो जाता है।सीएम ने सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहनी जाने वाली लाल टोपी पर तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी-काले कारनामे को पनपने मत दीजिए।यह लोग षडयंत्र कर रहे हैं और फिर से उत्तर प्रदेश को अराजकता में धकेल देंगे।
सीएम योगी ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) हमेशा कांग्रेस का विरोध करते थे।वह कहते थे कि धोखे से भी इसके साथ नहीं रहना है,लेकिन सपा अब नेताजी के मूल्यों-आदर्शों से खुद को दूर कर चुकी है।सीएम ने कहा कि सपा नेतृत्व के कृत्यों से मुलायम सिंह यादव को कष्ट हो रहा होगा कि उनका सपूत सपा को कांग्रेस के पास गिरवी रखकर पार्टी का सत्यानाश करने पर उतारू हो गया है।सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी कांग्रेस की गोदी में खेल रही है जबकि कांग्रेस ने ही आपातकाल में नेताजी को जेल में बंद किया था।
बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के गठबंधन पर राजनीतिक विरोधियों ने अखिलेश यादव को बबुआ और बसपा मुखिया मायावती को बुआ नाम दिया था। सपा ने करहल से अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है।यूपी की फूलपुर,गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।
प्रयागराज से कांवड़ लेकर काशी के लिए निकले दिव्यांग कमलेश और दृष्टिहीन राजेश
शादी की मन्नत वाली कांवड़ लेकर निकले प्रेमी-प्रेमिका,आस्था में मोहब्बत का घोल दिया है रंग,111 लीटर गंगाजल की कहानी
गजब:सहारनपुर में एक किलो आम 2.11 लाख रुपए में बिका,सहारनपुर के मियाजाकी आम ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड
गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की जीवंत मिसाल:मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त के साथ उठाई 251 गंगा जल लीटर की कांवड़
6 पांव वाला रहस्यमयी तख्त,इसे कहते हैं मौत का सिंहासन, आज तक कोई बैठने की नहीं कर पाया हिम्मत
जंगल का गोल्ड है ये सब्जी,कीमत 1000-2000 रुपए किलो, दिन-रात बीनते है तस्कर,हिरण-जंगली सूअर का प्रोटीन फूड
लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात,ई-रिक्शों से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा,दुल्हन खुश,लोग कर रहे तारीफ
यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश
यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान
मेरा पति कहां है,मेरे बच्चे कहां हैं,6 साल की बच्ची को याद आई पुनर्जन्म की कहानी
दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात
एक फूल दो माली:एक दुल्हन के लिए पहुंच गईं दो बारातें, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह,जानें कौन बना शौहर
प्रयागराज में गैस संकट के बीच जलेबी वाले का देसी जुगाड़,जल रहा पुराने मोबाइल से चूल्हा
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved