देव दीपावली पर गंगा घाटों से लेकर काशी में चप्पे-चप्पे पर फोर्स रहेगी तैनात,जिलों से आएंगे 464 पुलिसकर्मी
दीपक शर्मा | 14 Nov 2024
वाराणसी।देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।गंगा घाटों से लेकर काशी में चप्पे- चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।वहीं देव दीपावली के लिए अन्य जिलों से 464 पुलिसकर्मी आएंगे। इनमें आठ एसीपी,छह इंस्पेक्टर,70 सब इंस्पेक्टर और 380 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल शामिल हैं।इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी और एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान भी दूसरे जिले से आएंगे।गंगा घाटों की निगरानी के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमांडो का दल भी आएगा। देव दीपावली पर गंगा घाटों से लगायत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है।पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कमिश्नरेट की फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी।गंगा घाटों के किनारे की सभी इमारतों की छत पर रूफटॉप फोर्स तैनात रहेगी।सीसी कैमरों के साथ ही वॉच टॉवर से निगरानी की जाएगी।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, निगरानी और सुरक्षा की ठोस कार्ययोजना बनाई गई है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रविदास घाट से नमो घाट तक गंगा को आठ सेक्टर में बांटा गया है। गंगा में 11 एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी बाढ़ राहत दल के 460 जवान 80 मोटरबोट के साथ तैनात रहेंगे। 11 एनडीआरएफ की वॉटर एंबुलेंस भी गंगा में चिकित्सकीय सहायता के लिए मौजूद रहेगी। इसके अलावा पुलिस के सहयोग के लिए प्रमुख गंगा घाटों पर स्थानीय गोताखोर भी मौजूद रहेंगे।
प्रयागराज से कांवड़ लेकर काशी के लिए निकले दिव्यांग कमलेश और दृष्टिहीन राजेश
शादी की मन्नत वाली कांवड़ लेकर निकले प्रेमी-प्रेमिका,आस्था में मोहब्बत का घोल दिया है रंग,111 लीटर गंगाजल की कहानी
गजब:सहारनपुर में एक किलो आम 2.11 लाख रुपए में बिका,सहारनपुर के मियाजाकी आम ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड
गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की जीवंत मिसाल:मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त के साथ उठाई 251 गंगा जल लीटर की कांवड़
6 पांव वाला रहस्यमयी तख्त,इसे कहते हैं मौत का सिंहासन, आज तक कोई बैठने की नहीं कर पाया हिम्मत
जंगल का गोल्ड है ये सब्जी,कीमत 1000-2000 रुपए किलो, दिन-रात बीनते है तस्कर,हिरण-जंगली सूअर का प्रोटीन फूड
लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात,ई-रिक्शों से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा,दुल्हन खुश,लोग कर रहे तारीफ
यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश
यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान
मेरा पति कहां है,मेरे बच्चे कहां हैं,6 साल की बच्ची को याद आई पुनर्जन्म की कहानी
दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात
एक फूल दो माली:एक दुल्हन के लिए पहुंच गईं दो बारातें, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह,जानें कौन बना शौहर
प्रयागराज में गैस संकट के बीच जलेबी वाले का देसी जुगाड़,जल रहा पुराने मोबाइल से चूल्हा
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved