पिता ने बेटी की शादी का ऐसा छपवाया कार्ड,एक तस्वीर से हो गया वायरल
मनोज बिसारिया | 18 Nov 2024
अमरोहा।हाल ही में उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक मुस्लिम परिवार की बेटी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।कार्ड में भगवान गणेश और श्रीकृष्ण की तस्वीर छपी थी।अब यूपी के अमरोहा से शादी का एक अनोखा कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नीले रंग के कार्ड में ऐसी तस्वीर छपवाई गई है,जिससे यह कार्ड वायरल हुआ है।आखिर किसकी है यह तस्वीर और कार्ड में क्या खास है।
अमरोहा के जिले के हसनपुर के रहने वाले महेंद्र कुमार उर्फ कैलाश नेता बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हैं।महेंद्र कुमार की बेटी अर्चना गौतम की शादी 25 नवंबर को है।अर्चना की शादी मुरादाबाद निवासी गौरव कुमार के साथ हो रही है।
इस शादी के कार्ड में भगवान गौतम बुद्ध की तस्वीर ऊपर लगाई गई है।इसके ठीक नीचे भीमराव अंबेडकर की फोटो है। नीले रंग के इस कार्ड में ऊपर लिखा है जय भीम,जय भारत। कार्ड के अंदर बौद्ध धर्म का मंत्र लिखा है बुद्धं शरणं गच्छामि।फिर आगे लिखा है नमो बुद्धाय, जय भीम,अप्प दीपो भव: नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स। इसका मतलब होता है अपना दीपक स्वयं बनो या अपना मार्ग स्वयं प्रकाशित करो। यह अनोखा कार्ड इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि बीते दिनों अमेठी में शब्बीर उर्फ टाइगर की बेटी की शादी का कार्ड भी इसी तरह वायरल हुआ था।शब्बीर ने अपनी बेटी साइमा बानो की शादी का कार्ड हिंदू परंपरा के मुताबिक बनवाया था,जिसने भी उस कार्ड को देखा तारीफ करते नहीं थका।शादी के इस कार्ड को शब्बीर ने हिंदू दोस्तों के लिए बनवाया था। 8 नवंबर को साइमा का निकाह हुआ।साइमा के निकाह में 500 से भी ज्यादा हिंदू परिवार पहुंचा था।
यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश
यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान
मेरा पति कहां है,मेरे बच्चे कहां हैं,6 साल की बच्ची को याद आई पुनर्जन्म की कहानी
दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात
एक फूल दो माली:एक दुल्हन के लिए पहुंच गईं दो बारातें, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह,जानें कौन बना शौहर
प्रयागराज में गैस संकट के बीच जलेबी वाले का देसी जुगाड़,जल रहा पुराने मोबाइल से चूल्हा
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
यूपी के इस गांव में नहीं होता होलिका दहन,महाभारत काल से जुड़ी है पूरी कहानी
इस मंदिर में झूठी कसम खाते ही चली गई आंखों की रोशनी,मान्यता सुनकर रह जाएंगे हैरान
गजब:दामाद के साथ भागी सास के पति ने की दूसरी शादी, नई पत्नी की सामने आई तस्वीर,साथ में दिखी बेटी
किन्नर दूल्हा,7 फेरे,मांग में सिंदूर,23 हजार रुपये की सेटिंग देखकर ठनक गया दुल्हन का माथा,खुल गया सारा राज
प्रियंका दो साल तक रही मुर्दा,माता-पिता ने झेला हत्या का कलंक,OTP ने खोला राज तो मचा हड़कंप
आखिरी सांस तक सपा के सिपाही रहे राधेश्याम यादव,मरने से पहले कपड़े पर लिख दी थी अपनी आखिरी सियासी वसीयत
मेरी पत्नी पत्थर की हो गई,पति के इस दावे से मचा गया हड़कंप,उमड़ा जनसैलाब
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved