भाजपा ने सपा के गढ़ से पकड़ी जीत की लय,धराशाई हुआ सपा का मजबूत किला,काम न आई कोई रणनीति,भाजपा को मिली जीत
धनंजय सिंह | 23 Nov 2024
अंबेडकरनगर।उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग के पहले राउंड से ही भारतीय जनता पार्टी ने जीत की लय पकड़ ली थी। समाजवादी पार्टी के सांसद लालजी वर्मा का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली टांडा ब्लॉक में मतों की काउंटिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी धर्मराज ने बढ़त बना ली थी।
सुबह दस बजे के पहले ही लालजी वर्मा ने अपने करीबियों को संकेत दे दिया कि वह चुनाव हार चुके हैं।ऐसा ही हुआ।बीच के कुछ चरण में सपा ने बढ़त जरूर बनाई,लेकिन कटेहरी और भीटी ब्लॉक में मतों की काउंटिंग शुरू होते ही भाजपा की जीत का दायरा गगन छूने लगा।
कटेहरी विधानसभा की मतों की काउंटिंग टांडा ब्लाॅक से शुरू हुई।ये सपा सांसद लालजी वर्मा का गृह क्षेत्र है।यहां लालजी वर्मा की पकड़ मजबूत मानी जाती है।विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में लालजी वर्मा जीत का बड़ा आधार टांडा ब्लॉक से मिलने वाली बड़ी लीड होती आई है,लेकिन उपचुनाव में ऐसा नहीं हुआ।
पहले राउंड से ही भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। इसके बाद चरण दर चरण भाजपा आगे ही बढ़ती गई। दूसरे राउंड तक भाजपा की बढ़त एक हजार मत से ज्यादा हो चुकी थी। तीसरे राउंड में भाजपा थोड़ा कमजोर पड़ी, तो चौथे राउंड में सपा ने पांच सौ से अधिक मतों के अंतर से लीड ले लिया। सातवें राउंड तक सपा की बढ़त तीन हजार मतों से अधिक हो गई थी। दस राउंड होने तक सपा आगे रही, लेकिन बढ़त का अंतर घटकर डेढ़ हजार करीब रह गया। 11वें राउंड में सपा की कुल बढ़त मात्र 766 रह गई। इसके बाद भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनानी शुरू कर दी। 12वें राउंड में भाजपा को एक हजार वोट से अधिक की लीड मिल गई। इसके बाद से भाजपा प्रत्याशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। चरण दर चरण वोटों का अंतर बढ़ता गया।
जैसे-जैसे मतों की काउंटिंग कटेहरी और भीटी में आगे बढ़ रही थी,वैसे-वैसे जीत को लेकर सभी अनुमान ध्वस्त हो रहे थे। भाजपा नेताओं ने भी आठ से दस हजार मतों के अंतर से जीत की उम्मीद लगा रखी थी। 31 राउंड की मतगणना पूरी होने तक जीत का अंतर बढ़कर 33 हजार हो गया।
यूपी के इस गांव में नहीं होता होलिका दहन,महाभारत काल से जुड़ी है पूरी कहानी
इस मंदिर में झूठी कसम खाते ही चली गई आंखों की रोशनी,मान्यता सुनकर रह जाएंगे हैरान
गजब:दामाद के साथ भागी सास के पति ने की दूसरी शादी, नई पत्नी की सामने आई तस्वीर,साथ में दिखी बेटी
किन्नर दूल्हा,7 फेरे,मांग में सिंदूर,23 हजार रुपये की सेटिंग देखकर ठनक गया दुल्हन का माथा,खुल गया सारा राज
प्रियंका दो साल तक रही मुर्दा,माता-पिता ने झेला हत्या का कलंक,OTP ने खोला राज तो मचा हड़कंप
आखिरी सांस तक सपा के सिपाही रहे राधेश्याम यादव,मरने से पहले कपड़े पर लिख दी थी अपनी आखिरी सियासी वसीयत
मेरी पत्नी पत्थर की हो गई,पति के इस दावे से मचा गया हड़कंप,उमड़ा जनसैलाब
गजब:देवरिया में 85 लाख का मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा,पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत,हिरासत में विक्रेता
मर गई मां की ममता,95 हजार रुपये में कर दिया दुधमुंहे बेटे का सौदा
चार मंजिला अखंड ज्योति,दो दशक और संगम तट,देवरहा बाबा के शिष्य के पंडाल की अनोखी कहानी
माघ मेले में लगातार खड़े होकर तपस्या कर रहे हठयोगी शंकर पुरी,बैठते ही नहीं
देश-विदेश तक सुर्खियों में रहा नीले ड्रम वाला हत्याकांड,इन महिलाओं ने प्रेमियों के साथ की पतियों की हत्याएं
गमला चोरों की ओछी हरकत ने किया शर्मशार:एक्शन में आया एलडीए,पुलिस को लिखा पत्र,वायरल वीडियो से पहचान कर की एक्शन की मांग
शादी के लिए शोले स्टाइल में ड्रामा:शादी नहीं कराई तो छलांग लगा दूंगी,प्रेमी के लिए वीरू बनी प्रेमिका,टावर पर चढ़ी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved