एस मैं बाहर आ गया:9 महीने बाद जेल से निकलने की इतनी खुशी कि कैदी गेट पर ही करने लगा डांस
धनंजय सिंह | 27 Nov 2024
कन्नौज।उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक मजेदार वीडियो सामने आया है।यहां एक युवक कई महीनों से जेल में बंद था। जब उसकी रिहाई हुई तो उसने गेट के बाहर आकर जमकर डांस किया और अपनी खुशी जाहिर की।कैदी युवक कई माह से अपने जुर्माने की रकम अदा नहीं कर पा रहा था,जिससे उसकी रिहाई नहीं हो पा रही थी।युवक का डांस देख गेट पर खड़े पुलिसकर्मियों ने युवक का उत्साह बढ़ाने के लिए तालियां भी बजाई।
जेल से रिहा होते ही कैदी ने जेल के गेट पर जमकर डांस किया।जेल के कर्मचारियों ने रिहा हुए कैदी का हौसला-अफजाई किया और उसे समझाया कि अब वह अपनी जिंदगी आराम और ईमानदारी से जिए। बता दें कि युवक के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि कैदी युवक का नाम शिवा नागर है।शिवा 9 महीने से कन्नौज जेल में बंद था।पुलिस ने शिवा को नशीले पाउडर के एक मामले में जेल भेजा था।मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शिवा को 1 साल की सजा और 1 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।शिवा अनाथ है और छिबरामऊ के कांसीराम कॉलोनी में रहने वाला है। शिवा के अनाथ होने की वजह से उसकी पैरवी करने वाला कोई नहीं था। इसके बाद संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से शिवा और एक अन्य कैदी को रिहा कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्वयंसेवी संस्था की कुछ कोशिशों के सहयोग से शिवा का अर्थदंड जमा कराया, जिसके बाद उसे रिहाई मिली।
दूसरे मामले में बंदी अंशू गिहार,जिसकी जमानत एक माह पहले हो चुकी थी, लेकिन उसका कोई जमानत लेने नहीं आया था। जिस कारण उसकी भी रिहाई नहीं हो पा रही थी। इसके बाद प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर न्यायालय से बंदी की रिहाई सुनिश्चित कराई। बता दें कि अंशू गिहार फतेहपुर का रहने वाला है।
प्रयागराज से कांवड़ लेकर काशी के लिए निकले दिव्यांग कमलेश और दृष्टिहीन राजेश
शादी की मन्नत वाली कांवड़ लेकर निकले प्रेमी-प्रेमिका,आस्था में मोहब्बत का घोल दिया है रंग,111 लीटर गंगाजल की कहानी
गजब:सहारनपुर में एक किलो आम 2.11 लाख रुपए में बिका,सहारनपुर के मियाजाकी आम ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड
गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की जीवंत मिसाल:मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त के साथ उठाई 251 गंगा जल लीटर की कांवड़
6 पांव वाला रहस्यमयी तख्त,इसे कहते हैं मौत का सिंहासन, आज तक कोई बैठने की नहीं कर पाया हिम्मत
जंगल का गोल्ड है ये सब्जी,कीमत 1000-2000 रुपए किलो, दिन-रात बीनते है तस्कर,हिरण-जंगली सूअर का प्रोटीन फूड
लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात,ई-रिक्शों से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा,दुल्हन खुश,लोग कर रहे तारीफ
यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश
यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान
मेरा पति कहां है,मेरे बच्चे कहां हैं,6 साल की बच्ची को याद आई पुनर्जन्म की कहानी
दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात
एक फूल दो माली:एक दुल्हन के लिए पहुंच गईं दो बारातें, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह,जानें कौन बना शौहर
प्रयागराज में गैस संकट के बीच जलेबी वाले का देसी जुगाड़,जल रहा पुराने मोबाइल से चूल्हा
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved