निकाह में जमकर बरसा पैसा, दूल्हे को 75 लाख की गाड़ी और 2 करोड़ 56 लाख की मिली रकम,काजी भी हुआ मालामाल


निकाह में जमकर बरसा पैसा, दूल्हे को 75 लाख की गाड़ी और 2 करोड़ 56 लाख की मिली रकम,काजी भी हुआ मालामाल

संध्या त्रिपाठी | 02 Dec 2024

 

मेरठ।आजकल शादी का सीजन चल रहा है। जमकर शहनाई बज रही है।उत्तर प्रदेश में एक ऐसी निकाह हुआ जहां दूल्हे पर जमकर पैसा लुटाया गया।दूल्हे पर जमकर पैसों की बारिश हुई।निकाह के दौरान दूल्हे को इतनी रकम मिली है,जिसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है।बताया जा रहा है कि निकाह में दूल्हे पक्ष को 2 करोड़ 56 लाख की रकम मिली है। 75 लाख की एक मनपसंद गाड़ी मिली है। 

काजी हुआ मालामाल 

निकाह करवाने वाले काजी को 11 लाख रुपये दिए गए हैं। दुल्हन की बहन को जूता चुराई रस्म के लिए 11 लाख दिए गए हैं। दुल्हन के घरवालों ने मस्जिद में 8 लाख रुपये दान किए हैं। बताया जा रहा है कि निकाह के दौरान रिसॉर्ट (शादी समारोह) तक कई सूटकेसों में नोट भरकर लाए गए थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दूल्हा गाजियाबाद का रहने वाला है और दुल्हन मेरठ की है। इस निकाह का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को दिल्ली- देहरादून नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है।

दूल्हे की लगी लॉटरी

इस निकाह की चर्चा हर जगह हो रही है।अभी ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर दूल्हा और दुल्हन का परिवार क्या करता है,ये शादी किसकी है। वायरल वीडियो में लोग कमेंट कर रहे हैं कि सभी की दूल्हे जैसी किस्मत होनी चाहिए। एक ही बार में लॉटरी लग गई है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved