14 सालों से एक हाथ उठा कर रह रहे हैं राधे पुरी बाबा का हठ योग,साधना देखकर हर कोई हैरान
धनंजय सिंह | 17 Dec 2024
महाकुंभ नगर।गंगा की धरा पर 13 जनवरी 2025 में विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ होने जा रहा है।महाकुंभ के लिए कई नामी बाबाओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।महाकुंभ शुरू होने से पहले अखाड़े में प्रवेश शुरू हो गया है और साधु-संत अपने-अपने आखाड़े में आने लगे हैं।सबसे पहले जूना अखाड़े ने छावनी प्रवेश आरंभ किया है।जहां पहुंचे साधु संत अपने-तंबू में रहने लगे हैं।महाकुंभ में कई अनोखे साधु भी आते हैं,जो अपनी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं।ऐसे ही एक बाबा हैं,जिन्होंने अपना हाथ एक दशक से भी लंबे समय से विश्व कल्याण के लिए उठा रखा है।
जूना अखाड़े में कई अजब-गजब बाबा भी पहुंच रहे हैं।इनमें से एक बाबा राधे पुरी बाबा हैं।राधे पुरी बाबा मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले हैं।इन्होंने साल 2011 से विश्व में कल्याण के लिए एक तप रखा है।इनका ये तप ऐसा है कि हर कोई इनको देखकर दंग रह जाता है,क्योंकि बाबा ने इन्होंने 14 साल से अपना हाथ उठा कर रखा है।इसे हठ योग कहते हैं।
राधे पुरी बाबा अपने दाहिने हाथ को उठा कर रखते हैं,जिससे उनका हाथ पूरी तरीके सुन्न पड़ गया है,हाथों की उंगलियों के नाखून काफी बड़े हो गए हैं।कई बार ये नाखून अपने आप ही टूट कर गिर जाते हैं।राधे पुरी बाबा के हाथों को देख कर उनके दृढ़ संकल्प का पता चलता है।हठ तपस्या से बाबा ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
बता दें कि गंगा की धरा पर विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होगी।महाकुंभ में अलग-अलग अखाड़े होते हैं और हर अखाड़े में तरह-तरह के साधु संत आते हैं।इनको देखने के लिए श्रद्धालु उनके अखाड़े में पहुंचते हैं।अजब- गजब साधुओं में राधे पुरी बाबा भी शामिल हैं,जो लंबे समय से हठ योग करते आ रहे हैं, लेकिन हर तप में इनकी एक ही मनोकामना होती है,जिसमें विश्व का कल्याण हो।
प्रयागराज से कांवड़ लेकर काशी के लिए निकले दिव्यांग कमलेश और दृष्टिहीन राजेश
शादी की मन्नत वाली कांवड़ लेकर निकले प्रेमी-प्रेमिका,आस्था में मोहब्बत का घोल दिया है रंग,111 लीटर गंगाजल की कहानी
गजब:सहारनपुर में एक किलो आम 2.11 लाख रुपए में बिका,सहारनपुर के मियाजाकी आम ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड
गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की जीवंत मिसाल:मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त के साथ उठाई 251 गंगा जल लीटर की कांवड़
6 पांव वाला रहस्यमयी तख्त,इसे कहते हैं मौत का सिंहासन, आज तक कोई बैठने की नहीं कर पाया हिम्मत
जंगल का गोल्ड है ये सब्जी,कीमत 1000-2000 रुपए किलो, दिन-रात बीनते है तस्कर,हिरण-जंगली सूअर का प्रोटीन फूड
लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात,ई-रिक्शों से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा,दुल्हन खुश,लोग कर रहे तारीफ
यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश
यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान
मेरा पति कहां है,मेरे बच्चे कहां हैं,6 साल की बच्ची को याद आई पुनर्जन्म की कहानी
दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात
एक फूल दो माली:एक दुल्हन के लिए पहुंच गईं दो बारातें, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह,जानें कौन बना शौहर
प्रयागराज में गैस संकट के बीच जलेबी वाले का देसी जुगाड़,जल रहा पुराने मोबाइल से चूल्हा
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved