महाकुंभ 2025:कौन होते हैं नागा साधु,कैसा होता है इनका जीवन,आइए जानें
धनंजय सिंह | 25 Dec 2024
महाकुंभ नगर।गंगा की धरा पर अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ होगा।महाकुंभ के लिए कई नामी बाबाओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।महाकुंभ शुरू होने से पहले अखाड़े में प्रवेश शुरू हो गया है और साधु-संत अपने-अपने आखाड़े में आने लगे हैं।महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु भारतीय संस्कृति को जानने समझने और संगम में स्नान करके पुण्य कमाने आएंगे।महाकुंभ में नजर आने वाले नागा साधुओं का समूह लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े करता है।नागा साधुओं की विशेष वेश-भूषा देखकर हर कोई उनके रहन-सहन और जीवन के बारे में जानने को लेकर उत्सुक हो उठता है।शरीर लीगी भस्म और आकाश की ओर बढ़ती जटाएं नागा साधुओं को अनोखा बनाती हैं।जब इनका समूह महाकुंभ में निकलता है तो उनका अदभुत रूप देखकर हर कोई दंग हो जाता है।आइए जानते हैं कि नागा साधु कौन होते हैं,इनका जीवन कैसे होता है और क्यों इतने प्रसिद्ध हैं।
नागा साधु सनातन धर्म के साधक हैं, इनको अखाड़ा के नाम से जाना जाता है,ये निर्वस्त्र रहते हैं।इनका बिना कपड़ों के रहना इस बात का प्रतीक है कि इन्होंने सांसारिक मोह माया कै त्याग दिया है,इनका जीवन तप,साधना और मोक्ष की प्राप्ति के लिए समर्पित है।महाकुंभ में नजर आने वाले नागा साधु अखाड़ों में रहते हैं,जो धार्मिक संगठनों का हिस्सा होता है।
जैसा की हमने बताया नागा साधु का जीवन तप और साधना के लिए समर्पित होता है।ऐसे में नागा साधु पूरे दिन ध्यान और साधना में समय बिताते हैं,जिसमें विशेष रूप से स्नान और पद्मासन (ध्यान की मुद्रा) शामिल हैं।नागा साधु भौतिक चीजों का त्यागकर साधारण जीवन जीते हैं।यह अपने जीवन में प्राकृतिक चीजों का उपयोग करते हैं।नागा साधु अपनी साधना में इतने व्यस्त होते हैं कि वे समाजिक दूरी बनाए रखते हैं। इनका उद्देश्य केवल आत्मज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होता है।
नागा साधुओं के लिए महाकुंभ एक अवसर होता है,जहां नागा साधु एकत्र होकर गंगा स्नान करते हैं,ध्यान करते हैं और अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करते हैं।नागा साधु विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में तप,साधना की अद्वितीयता को दर्शाते हैं।नागा साधु गंगा,यमुना और सरस्वती के मिलन संगम में स्नान कर अपनी साधना को और ऊर्जावान बनाते हैं।
यमुना नदी में कूदी लड़की,शिवभक्त संदीप बिसारिया ने बचाई जान
योगी आदित्यनाथ और महाकुंभ,हिंदुत्व के नए ब्रांड अंबेसडर,हिंदुत्व की नई धार और सनातन अवतार का समझें सार
अचंभित करने वाले फैसले,फिर भी कोई अंसतोष नहीं, भाजपा कैसे खींचती है अनुशासन की इतनी बड़ी रेखा: धनंजय सिंह
भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिखर पर पहुंची अयोध्या,राम मंदिर बनता जा रहा है भव्यता का पर्याय:धनंजय सिंह
क्या भाजपा का खत्म होगा 27 का वनवास,आप लगाएगी हैट्रिक या कांग्रेस करेगी वापसी,खास है दिल्ली विधानसभा चुनाव: धनंजय सिंह
दिल्ली में पतंग उड़ाकर किसे डैमेज कर रहे ओवैसी,दंगों के आरोपियों को दनादन बना रहे प्रत्याशी:धनंजय सिंह
आखिर क्यों जीवन में एक ही बार आता है महाकुंभ,जानें कुंभ,अर्धकुंभ से कितना अलग:धनंजय सिंह
पूर्व पीएम डाॅ. मनमोहन सिंह की इतनी डिग्रियां,इतने सम्मान, हैरान करती हैं:धनंजय सिंह
इंडिया गठबंधन में राहुल गांधी का विरोध,ममता के बाद अखिलेश और उद्धव का तेवर बदला:धनंजय सिंह
मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले चढ़ा सियासी पारा,अयोध्या हार का बदला लेने के लिए भाजपा बेताब: धनंजय सिंह
यूपी विस उपचुनाव के परिणाम से मायावती की बढ़ी टेंशन, मायावती क्या गठबंधन की राह पर फिर लौटेंगी: धनंजय सिंह
यूपी विस उपचुनाव में सपा से दलितों मतदाताओं ने बनाई दूरी,कांग्रेस के साथ न दिखने से हुआ नुकसान
आखिर कब सुधरेगा ये सिस्टम,झांसी मेडिकल काॅलेज अग्निकांड ने याद दिलाए ये पुराने दर्द
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved