दिल्ली में पतंग उड़ाकर किसे डैमेज कर रहे ओवैसी,दंगों के आरोपियों को दनादन बना रहे प्रत्याशी:धनंजय सिंह
धनंजय सिंह | 09 Jan 2025
लखनऊ।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में 26 जनवरी से पहले बड़े पैमाने पर पतंग उड़ाने का ऐलान कर आम आदमी पार्टी,कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के आंखों से नींद उड़ा दी है।ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का चुनाव चिन्ह पतंग है और उसके नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव के अखाड़े में खुलकर ताल ठोक रहे हैं।मुस्लिम बहुल 10 से 12 विधानसभा सीटों पर एआईएमआईएम ने प्रत्याशियों का ऐलान किया है।इन इलाकों की सारी सीटें जीतने के लिए विवादित लोगों को एआईएमआईएम पंजीरी की तरह टिकट बांट रही है।एआईएमआईएम मानो दिल्ली दंगों के आरोपियों को ढूंढ ढूंढकर टिकट बांट रही है।आप और कांग्रेस के मुस्लिम वोट खींचने के लिए एआईएमआईएम हर पैंतरा अपना रही है। दिल्ली दंगों के दो आरोपियों को प्रत्याशी बना चुकी है।एआईएमआईएम की प्लानिंग करीब दर्जनभर से ज्यादा मुस्लिम बहुल सीटों पर प्रत्याशी उतारने की है।
असदुद्दीन ओवैसी को दिल्ली में सिर्फ सीट जीतने से मतलब है,भले ही उनके पार्टी के प्रत्याशी का बैकग्राउंड कुछ भी हो। अपने मिशन मोड में ओवैसी ने मंगलवार को शफाउर रहमान खान को मुस्लिम बाहुल्य ओखला विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।शफाउर रहमान खान दिल्ली दंगों के आरोप में इस समय जेल में बंद हैं।इससे पहले दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा से एआईएमआईएम ताहिर हुसैन को प्रत्याशी बना चुकी है।ताहिर हुसैन भी दिल्ली दंगों के आरोपी हैं और जेल में बंद हैं।
दशकों से हैदराबाद में सिमटे असदुद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र और बिहार में खाता खोलने के बाद अब दिल्ली की मौजूदा परिस्थितियों का फायदा उठाने की तैयारी में जुटे हैं।ओवैसी को लगता है कि जिस तरह भाजपा 10 साल बाद फ्रंट फुट पर आकर चौवा-छक्का लगा रही है ऐसे में ओवैसी भी अपने लिए मौका-मौका देख रहे हैं।एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई कह चुके हैं कि उनकी पार्टी किंगमेकर बनेगी और भाजपा को हराने वाली ताकतों में शामिल होगी, हम चौंकाने वाले नतीजे देंगे।एआईएमआईएम मुस्तफाबाद, सीलमपुर,बाबरपुर,मटिया महल,बल्लिमारान,चांदनी चौक, ओखला,सीमापुरी,सदर बाजार और जंगपुरा विधानसभा में प्रत्याशी उतारेगी।जल्द ही एआईएमआईएम अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी।
कांशीराम किसके हैं,राहुल,अखिलेश,चंद्रशेखर,मायावती में मची है होड़
रबी फसलों की बुवाई पर अल-नीनो का असर,उर्वरक की मांग में आ सकती है नरमी
राजा बनने से लेकर गुमनामी के अंधेरे तक,अहंकार में ढह गया नोकिया का साम्राज्य
पाकिस्तान का जल संकट भारत की जिम्मेदारी नहीं
पाकिस्तान का यार तुर्की भारत से डीजल खरीद रहा,मक्का वाले प्रिंस भी नहीं आ रहे काम
वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस के सफर में कितना है दम,सीट,फेयर, स्पीड और फैसिलिटी का जानें कम्पेरिजन
बिजली की बढ़ती मांग के बीच जरूरी हैं नियामकीय सुधार, डिस्कॉम संकट का स्थायी समाधान तलाशना होगा
उदारीकरण के 35 साल:दूरदर्शन से स्ट्रीमिंग तक का सुनहरा सफर,लेकिन फिर भी पिछड़ा भारतीय मीडिया उद्योग
एआई,स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर पर ब्रिक्स का फोकस, भारत के लिए बड़ा मौका
किताब पढ़ने से ज्यादा सुनना पसंद कर रहे लोग,हिंदी प्रकाशकों के लिए ऑडियोबुक बना नया डिजिटल हथियार
ब्रिक्स में मोदी-जिनपिंग-पुतिन एक मंच पर,लेकिन भारत-चीन-रूस के हितों में एकता नहीं,सिर्फ विरोधाभास
बाजार घर-जमीन में अब भी भारतीयों की 57% दौलत, अगले 10 साल में बदल सकती है तस्वीर
चाइना शॉक 2.0 का खतरा,इस बार अमेरिका से कहीं ज्यादा यूरोप को झेलनी पड़ेगी चीनी निर्यात की मार
भारत,रूस और चीन एक हो जाए तो,बदल जाएगी दुनिया,समझिए ब्रिक्स की ताकत
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved