घनचक्कर बना देगा ताला,चुटकियों में होता है बंद,खोलने में छूट जाएंगे पसीने


घनचक्कर बना देगा ताला,चुटकियों में होता है बंद,खोलने में छूट जाएंगे पसीने

धनंजय सिंह | 16 Jan 2025

 

अलीगढ़।उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ जिला ताला के लिए विश्व विख्यात है।अलीगढ़ में बड़े पैमाने पर ताला बनता है।यहां क‌ई तरह के ताले तैयार बनाए जाते हैं।अलीगढ़ को ताला नगरी भी कहा जाता है।यहां एक ताला ऐसा भी है जिसको बंद करने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।इस ताले को पुश लॉक कहा जाता है।

इस ताले को बनाते समय इसमें डाले गए लीवर में एक ऐसी बटन का उपयोग किया जाता है,जिसको दबाते ही यह लॉक हो जाता है,लेकिन वापस दबाने पर खुलता नहीं है,जिसे खोलने के लिए चाबी की जरूरत पड़ती है।इस पुश लॉक की मांग विदेश तक है।

ताला कारोबारी जमाल अहमद ने बताया कि मेरे यहां पिछले 30 वर्षों से ताले का कारोबार किया जा रहा है। हमारे यहां बनने वाले तालों में एक पुश लॉक भी तैयार किया जा रहा है,जिसे लगाने के लिए चाबी की जरूरत नहीं पड़ती,लेकिन खोलने के लिए चाबी की जरूरत पड़ती है।यही इस ताले की खासियत है।जमाल ने बताया कि इस ताले में एक बटन का उपयोग किया जाता है।जैसे ही हम उस ताले को पुश करते हैं वह ताला लग जाता है लॉक हो जाता है।इस ताले की डिमांड मार्केट में बहुत है और इस ताले को भारत के अलावा विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जाता है।

जमाल ने बताया कि इसकी कीमत तले के साइज के हिसाब से होती है।ताला 30 एमएम,40 एमएम या 50 एमएम का है. तो उसी हिसाब से इसकी कीमत तय की जाती है,लेकिन आमतौर पर इस ताले की कीमत 50 रूपए से लेकर डेढ़ सौ रुपए तक की होती है।इस ताले को पीतल से बनाया जाता है और इसमें स्टील की कड़ी का इस्तेमाल किया जाता है।

जमाल ने बताया कि इस ताले की चाबी भी पीतल की ही बनती है।इस ताले को लॉक करने के लिए इसके लीवर में एक ऐसी बटन का उपयोग किया जाता है जिसे दबाते ही यह बिना चाबी के लॉक हो जाता है,लेकिन खोलने के लिए चाबी की आवश्यकता पड़ती है।इस पुश लॉक की डिमांड भारत के अलावा विदेशों में भी भारी डिमांड है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved