संभल डीएम ने‌ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात,भय और प्रलोभन से बचिए,निर्भीक व निष्पक्ष होकर दायित्व निभाएं,महाराज ने‌ संभल डीएम को सुझाव


संभल डीएम ने‌ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात,भय और प्रलोभन से बचिए,निर्भीक व निष्पक्ष होकर दायित्व निभाएं,महाराज ने‌ संभल डीएम को सुझाव

धनंजय सिंह | 20 Jan 2025

 

मथुरा।संभल हिंसा के बाद से चर्चा में आए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की।महाराज ने डीएम को गीता के उपदेशों के माध्यम से कर्तव्य निर्वहन का मंत्र दिया।महाराज ने डीएम को भय और प्रलोभन से बचते हुए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

संत प्रेमानंद महाराज ने डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया से कहा कि भगवान की कृपा से सेवा का अवसर मिलता है। इसे पूर्ण लगन और निष्ठा से निभाना चाहिए। महराज ने डीएम को भय और प्रलोभन से बचते हुए निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने दायित्व निभाने का सुझाव दिया। महाराज ने कहा कि भगवान ने गीता में अर्जुन को कर्तव्य निभाने का महत्व समझाया था।धर्मयुद्ध में भाग लेना ही अर्जुन का कर्तव्य था, और उसी तरह अपने अधिकार के अनुसार राष्ट्र की सेवा करना आपका कर्तव्य है। 

प्रेमानंद महाराज ने डीएम से नशे के संबंध में सवाल किया, जिस पर डीएम ने बताया कि वह चाय तक नहीं पीते। डीएम यह भी साझा किया कि उनके घर में प्रतिदिन डेढ़ घंटे गीता पाठ होता है।महाराज ने इसे सराहनीय बताते हुए कहा कि जीवन में भगवान का स्मरण और सेवा का भाव रखना आवश्यक है। 

बता दें कि संभल में पुराने मंदिरों की खोजबीन और दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से डॉ. राजेंद्र पेंसिया पहले ही सुर्खियों में हैं।अब वृंदावन में उनकी यह मुलाकात भी चर्चा का विषय बन गई है। महाराज ने उन्हें सलाह दी कि अपने कार्य में त्रुटि न होने दें और इसे भगवान की आराधना मानकर निभाएं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved