दिल्ली विस चुनावःराहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दिया चैलेंज,भाजपा पर बोला हमला


दिल्ली विस चुनावःराहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दिया चैलेंज,भाजपा पर बोला हमला

संध्या त्रिपाठी | 30 Jan 2025

 

नई दिल्ली।केंद्र शासित राज्य दिल्ली में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।गुरुवार को बादली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला।राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले अरविंद केजरीवाल आए थे।मुझे याद है वह बिजली के खंबे पर चढ़ गए थे,छोटी सी गाड़ी में घूमते थे।आज वही केजरीवाल ऑटोमेटिक गाड़ी में चलते हैं। शीशमहल में रहते है।

राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले उन्होंने कहा था कि यमुना में जाकर नहाऊंगा,यमुना का पानी पियूंगा।मैं चैलेंज देता हूं आपको केजरीवाल जी आप दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पिलाते हो,यमुना का पानी छोड़ो यहां जो पानी मिल रहा है उसी को पीकर दिखा दो। 

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे पीएम मोदी झूठ बोलते हैं वैसे केजरीवाल भी झूठ बोलते हैं।दोनों में कोई फर्क नहीं है।शायद केजरीवाल मोदी से भी ज्यादा चालाक हैं।राहुल ने कहा कि मैं भाजपा से नहीं डरता,मेरा घर छीन लिया,सरकारी घर जो था वह छीन लिया,मैंने उनको चाबी दे दी और मैंने कहा मुझे तुम्हारा घर नहीं चाहिए।हम लोग मर जाएंगे,लेकिन उनके साथ समझौता नहीं कर सकते। 

भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात लोग नहीं सुनना चाहते।राहुल ने कहा कि एक विचारधारा जनता को बांटने का काम करती है और दूसरी विचारधारा संविधान की रक्षा करती है।हमारे जो सबसे बड़े नेता थे महात्मा गांधी उनकी हत्या की गई थी।हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह नफरत के खिलाफ खड़े थे,भाईचारे के लिए लड़ रहे थे,हिंदू मुसलमान,सिख और इसाई सबको जोड़ने का काम कर रहे थे।इसीलिए उनकी छाती में तीन गोली मारी गई थी। राहुल ने कहा कि जिसने गोली मारी थी उसकी विचारधारा आज हिंदुस्तान को चला रही है। आप सब जानते हैं राहुल गांधी और कांग्रेस भाजपा के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगी। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़कर संविधान दिया है।ये देश भाईचारे का देश है।भाजपा के लोग चाहते हैं कि जनता एक दूसरे से लड़े और जब जनता लड़ती है तो बंट जाती है। इसके बाद पीएम मोदी आपका धन अंबानी और अडाणी को दे देते हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved