पंजाब सीएम भगवंत मान के घर कपूरथला हाउस में दाखिल हुई EC की टीम,नहीं ली जा सकी तलाशी,लगे थे दरवाजों पर ताले
मनोज बिसारिया | 30 Jan 2025
नई दिल्ली।केंद्र शासित राज्य दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा,लेकिन उससे पहले दिल्ली की सियासत पूरे उफान पर है।गुरुवार को जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सभाओं में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी के भाषण में भी अरविंद केजरीवाल और आप निशाने पर रही।इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थिति घर कपूरथला हाउस की तलाशी लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम पहुंची।इससे सियासत और गरमा गई।
चुनाव आयोग के अधिकारी का कहना है कि कैश डिस्ट्रीब्यूट की शिकायत पर चुनाव आयोग की टीम यहां पहुंची।सी-विजिल ऐप पर कैश डिस्ट्रीब्यूशन की कंप्लेंट मिली थी कि यहां कैश बांटा जा रहा है।इलेक्शन कमीशन के अधिकारी और दिल्ली पुलिस के अधिकारी कपूरथला हाउस के बाहर खड़े रहे। चुनाव आयोग की टीम द्वारा कपूरथला हाउस को सर्च करने की मांग की जा रही थी। बाद में उन्हें अंदर जाने की इजाजत मिली,लेकिन दरवाजों पर ताले लटके रहने के चलते तलाशी नहीं ली जा सकी।
सी-विजिल ऐप पर मिली शिकायत के बाद कपूरथला हाउस पहुंचे चुनाव आयोग के अधिकारी ओपी पांडे ने कहा कि हमें बताया गया कि हम यहां (कपूरथला हाउस) के आसपास की जांच कर सकते हैं। कमरों के दरवाजों पर ताले लगे थे।तलाशी नहीं ली जा सकी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। भगवंत मान ने लिखा कि आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है।दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस सब पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है,जो बहुत ही निंदनीय है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी एक्स पर पोस्ट कर रेड की जानकारी दी है। आतिशी ने लिखा कि दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे,जूते,चद्दर बांट रहे हैं वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा। दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे।
दिल्ली में क्या फिर बनेगी आप की सरकार या भाजपा बनाएगी सरकार,कांग्रेस का क्या हाल,क्या बोला सट्टा बाजार
भाजपा को 4 सर्वे में बंपर बहुमत,बन सकती है डबल इंजन की सरकार, ⅓ पर सिमट रही आप
दिल्ली में मुस्लिमों ने कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को दिया वोट,एग्जिट पोल में चौंकाने वाली बात
अमेरिका से निकाले भारतीयों में से 3 यूपी के,जानें कौन हैं ये किस जिले से है वास्ता
महाकुंभ में मची भगदड़ पर हेमा मालिनी का विवादित बयान,कहा- इतनी बड़ी घटना नहीं थी,जितना बढ़ा चढ़ाकर दिखाया
झुग्गी बस्ती भाजपा की ताकत बनकर उभरी,जनता का मूड बता रहा दिल्ली में सरकार हमारी बनेगी:वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली विधानसभा चुनाव का थम गया प्रचार,पांच फरवरी को मतदान,आठ फरवरी को तय होगी कुर्सी किसकी,70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को होगा मतदान
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मतदान से पहले की भविष्यवाणी,बताया चुनाव में कितनी सीटें जीत रही आप
दिल्ली में आप और सपा के अलायंस के बीच राहुल गांधी ने बताया इंडिया अलायंस का भविष्य
तीन बार पैर छूने वाले वीडियो पर बोले ओवैसी,पीएम मोदी उस शख्स के पैर पड़ते हैं जो चेहरा देखकर नाम पूछता है
विधानसभा चुनाव से पहले आप में मची भगदड़,8 विधायक समेत कई नेता भाजपा में शामिल,जानें नाम
दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ की रुद्राक्ष बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा के लिए बजट में क्या है
दिल्ली विस चुनाव:पूर्व पीएम की पत्नी और भाजपा नेता ने किया मतदान,जानें क्यों मिला पहले मतदान करने की अनुमति
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved