ब्रज में बसंत पंचमी से होगा होली का आगाज,40 दिनों तक खेली जाएगी होली


ब्रज में बसंत पंचमी से होगा होली का आगाज,40 दिनों तक खेली जाएगी होली

धनंजय सिंह | 01 Feb 2025

 

मथुरा।भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन में होली की शुरुआत होने जा रही है।इसका आगाज बसंत पंचमी से हो जाएगा।ब्रज का रंगों का त्योहार होली सबसे बड़ा पर्व है।ब्रज में 40 दिनों तक रंग और गुलाल की छटा बिखरेगी।मथुरा,वृंदावन और‌ बरसाना तक रंगों से सराबोर श्रद्धालु राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन दिखेंगे।ब्रजवासी होली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।ब्रज में होली खेलने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी भारी संख्या में आते हैं और राधा कृष्ण के इस रंग में सराबोर हो जाते हैं।

ब्रज की होली विश्वविख्यात है।ब्रज की फूलों की होली, लठामार होली,लड्डू होली देखने के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं।बसंत पंचमी से ब्रज में होली शुरू होने जा रही है।इस दिन विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में गुलाल उड़ाया जाएगा और भक्त अपने आराध्य के साथ होली खेलने के लिए आतुर दिखाई देंगे।होली 40 दिनों तक खेली जाएगी।यहां देश-विदेश से भक्त अपने आराध्य के साथ होली खेलने के लिए आते हैं।

इस बार बसंत पंचमी 3 फरवरी को है। बसंत पंचमी के दिन से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के साथ-साथ ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर निधिवन आदि मंदिरों में भगवान अपने भक्तों के साथ होली खेलेंगे और 40 दिनों तक खेली जाने वाली होली शुरू हो जाएगी।बसंत पंचमी के दिन से होली शुरू होने की बहुत प्राचीन परंपरा है।इस दिन ठाकुर बांके बिहारी महाराज बसंती कलर की पोशाक पहनेंगे।श्रंगार आरती के बाद भक्तों पर गुलाल उड़ाया जाएगा।

ब्रज होली के लिए शासन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे के बाद से प्रशासन बहुत सतर्क नजर आ रहा है।भक्तों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसको ध्यान में रखते हुए बसंत पंचमी पर व्यवस्थाएं मंदिर में अभी से की जा रही हैं।ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होली की तैयारी बड़ी तेजी से चल रही है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved