यह चुनाव नहीं चुनौती,लखनऊ वालों की नींद उड़ गई: अखिलेश यादव 


यह चुनाव नहीं चुनौती,लखनऊ वालों की नींद उड़ गई: अखिलेश यादव 

धनंजय सिंह | 03 Feb 2025

 

अयोध्या।उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा में चुनावी पारा चरम पर है।मिल्कीपुर में हो रहा उपचुनाव समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।सपा और भाजपा के वरिष्ठ नेता मिल्कीपुर को जीतने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे हैं।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया।अखिलेश‌ यादव ने पार्टी प्रत्याशी अजीत प्रसाद के पक्ष में वोट करने की अपील की।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा लोग वस्त्र से नहीं विचार से योगी होते हैं,लेकिन कई लोग कपड़े पहनने से अपने आप को योगी समझ लेता है,जो सत्य के राह पे चले वही योगी होता है,लेकिन जो सत्य को छुपाए वह योगी नहीं होता है। अखिलेश यादव ने कहा कि मृत्यु से बड़ा कोई सत्य नहीं होता,लेकिन यह लोग मृत्यु पर भी सत्य नहीं बोल रहे हैं।हमारी सनातन परंपरा को बदनाम करने का काम इस सरकार ने किया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा अभी 144 साल बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है और एक यहां मिल्कीपुर में कुंभ हो रहा है।यहां की जनता बता रही है की वह भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को हराने जा रहे हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में सरकार स्नान की तो गिनती बता रही है कि कितने लोगों ने किया है,लेकिन वहां कितने लोग मरे हैं उनका आंकड़ा नहीं बता रहे हैं।मुख्यमंत्री सच्चाई नहीं बता रहे हैं वह छुपा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार से सही से काम किया होता तो लोगों की जान नहीं जाती।इन्होंने 17 घंटो बाद 30 लोगों की मौत का आंकड़ा बताया,लेकिन इससे कही ज्यादा मौतें हुई हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कह रही थी की हमने 100 करोड़ लोगों के आने का इंतजाम किया है,लेकिन वह सही से इंतजाम नहीं कर पाए। अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव नहीं चुनौती है,यह चुनाव जनता बनाम शासन होने जा रहा है,यह चुनाव जनता बनाम सरकार होने जा रहा है,मिल्कीपुर का संदेश दूर तक जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर के परिणाम के वजह से लखनऊ वालों को नींद नहीं आ रही है,वैसे तो जबसे वह अयोध्या हारें हैं तभी से वह सो नहीं पा रहे हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वालों ने पहले यहां चुनाव नहीं होने दिए,लेकिन जनता उसका हिसाब इनसे लेने जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है,बीजेपी ने लोगों को सताया है,नौजवान आज न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं,हमारे प्रत्यशी जीतने जा रहे हैं और यह ऐतिहासिक मतों से यहां जीतने जा रहे हैं।

सहनवां कांड का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में हमारी बेटी के साथ अन्याय हुआ है,प्रदेश में हमारी बहन बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है,पूरे देश में सबसे ज्यादा बेटियों के साथ यूपी में अन्याय हो रहा है,लेकिन मुख्यमंत्री सच्चाई छुपाते हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved