ब्रज में आज बसंत पंचमी से शुरू हुआ होली का उल्लास, ठाकुर बांकेबिहारी ने भक्तों पर उड़ाया गुलाल,40 दिनों तक खेली जाएगी होली
धनंजय सिंह | 03 Feb 2025
मथुरा।भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन में होली की शुरुआत आज बसंत पंचमी से हो गई।बांकेबिहारी मंदिर में होली की शुरुआत ठाकुरजी भक्तों संग होली खेलकर की। इसी के साथ ब्रज में होली की शुरुआत हुई।ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली की शुरुआत पर आराध्य की एक झलक पाने और प्रसादी गुलाल में सराबोर होने की इच्छा लिए लाखों श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए।
ब्रज की होली की शुरुआत ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से होती है जहां श्रद्धालुओं पर गुलाल उड़ाया जाता है। इसके बाद ब्रज के अन्य मंदिरों में भी होली खेली जाती है।ब्रज का रंगों का त्योहार होली सबसे बड़ा पर्व है।ब्रज में 40 दिनों तक रंग और गुलाल की छटा बिखरेगी।मथुरा,वृंदावन और बरसाना तक रंगों से सराबोर श्रद्धालु राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन दिखेंगे।ब्रज में होली खेलने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी भारी संख्या में आते हैं और राधा कृष्ण के इस रंग में सराबोर हो जाते हैं।ब्रज की होली विश्वविख्यात है।ब्रज की फूलों की होली,लठामार होली,लड्डू होली देखने के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं।
सुबह मंदिर खुलने से पहले ही हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे तो पुलिस ने व्यवस्था संभालने में लिए कमान संभाल ली।श्रद्धालुओं को विद्यापीठ,जुगलघाट से रेलिंग में कतारबद्ध तरीके से प्रवेश मिला। बेरिकेडिंग पर रोक-रोक कर श्रध्दालुओं को आगे बढ़ाया जा रहा था।
लखनऊ में माफिया अतीक अहमद की 50 बीघे से अधिक बेनामी जमीन का खुलासा,हो रही जब्त करने की तैयारी
नोएडा में अब कम सुनाई देगा हॉर्न का शोर, जानें किन इलाकों में लगेंगे साउंड बैरियर,आईआईटी से परीक्षण
बिजली कनेक्शन कटने से पहले आएंगे 5 एसएमएस,बेलेंस 0 होने पर 3 दिन तक नहीं कटेगी लाइट,यूपी में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक,लिए गए ये फैसले
सीमा पार से रची गई नोएडा हिंसा की साजिश,सीपी का खुलासा,पाकिस्तानी एक्स हैंडल से भड़काया गया
नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा:1823 किमी दूर दो राज्यों से निकली चिंगारी,टेलीग्राम-व्हाट्सएप मैसेज से भड़काई आग
नोएडा हिंसा पर बरसीं शालिनी सिंह,घेरा सरकार और पुलिस को
केजरीवाल की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना पर आरटीआई खुलासा,गायब आंकड़े,यात्रियों की संख्या में गिरावट
यमुना एक्सप्रेसवे पर कर रहे हैं सफर तो रहे सावधान, 14 साल में 8000 से ज्यादा हो चुके हैं हादसे
यूपी को आंबेडकरमय करने की भाजपा की तैयारी,दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन
पीएम मोदी के कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा का जबरदस्त घेरा,डायवर्जन लागू
यूपी में अंतिम मतदाता सूची हुई जारी,एसआईआर के बाद कटे 2 करोड़ मतदाताओं के नाम,कुल वोटर 13.39 करोड़
कबाड़ हो चुके मोबाइल पर टिका साइबर ठगी का धंधा, टब-कुर्सी का लालच देकर ठगी के धंधे का बना रहे हथियार
वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव
रूस की महिला पर्यटक ने आगरा को बताया असुरक्षित शहर, जानें 10 में से दी कितनी रेटिंग
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved