दिल्ली विधानसभा चुनाव का थम गया प्रचार,पांच फरवरी को मतदान,आठ फरवरी को तय होगी कुर्सी किसकी,70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को होगा मतदान
संध्या त्रिपाठी | 04 Feb 2025
नई दिल्ली।केंद्र शासित राज्य दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार सोमवार शाम छह बजे थम गया।पांच फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।दिल्ली के एक करोड़ 56 लाख 14 हजार मतदाता भारतीय जनता पार्टी,आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों समेत कुल 699 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतगणना आठ फरवरी को होगी।
अंतिम समय तक प्रचार
बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में भाजपा,आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी सभाओं को संबोधित किया और रोड शो किए।आप की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेताओं ने रोड शो और जनसभाएं कीं।
तीनों पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रचार किया। सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था।आखिरी दिन भी तीनों पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी।इसके बाद शाम छह बजे विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर थम गया।
20 जनवरी से चल रहा था चुनाव प्रचार
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 जनवरी से चुनाव प्रचार चल रहा था।तब से ही प्रत्याशी सुबह से शाम तक प्रचार में जुटे रहे।कहीं चुनावी सभाएं कीं तो कहीं घर-घर जाकर प्रचार किया।
दिल्ली में क्या फिर बनेगी आप की सरकार या भाजपा बनाएगी सरकार,कांग्रेस का क्या हाल,क्या बोला सट्टा बाजार
भाजपा को 4 सर्वे में बंपर बहुमत,बन सकती है डबल इंजन की सरकार, ⅓ पर सिमट रही आप
दिल्ली में मुस्लिमों ने कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को दिया वोट,एग्जिट पोल में चौंकाने वाली बात
अमेरिका से निकाले भारतीयों में से 3 यूपी के,जानें कौन हैं ये किस जिले से है वास्ता
महाकुंभ में मची भगदड़ पर हेमा मालिनी का विवादित बयान,कहा- इतनी बड़ी घटना नहीं थी,जितना बढ़ा चढ़ाकर दिखाया
झुग्गी बस्ती भाजपा की ताकत बनकर उभरी,जनता का मूड बता रहा दिल्ली में सरकार हमारी बनेगी:वीरेंद्र सचदेवा
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मतदान से पहले की भविष्यवाणी,बताया चुनाव में कितनी सीटें जीत रही आप
दिल्ली में आप और सपा के अलायंस के बीच राहुल गांधी ने बताया इंडिया अलायंस का भविष्य
तीन बार पैर छूने वाले वीडियो पर बोले ओवैसी,पीएम मोदी उस शख्स के पैर पड़ते हैं जो चेहरा देखकर नाम पूछता है
विधानसभा चुनाव से पहले आप में मची भगदड़,8 विधायक समेत कई नेता भाजपा में शामिल,जानें नाम
दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ की रुद्राक्ष बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा के लिए बजट में क्या है
दिल्ली विस चुनाव:पूर्व पीएम की पत्नी और भाजपा नेता ने किया मतदान,जानें क्यों मिला पहले मतदान करने की अनुमति
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर कपूरथला हाउस में दाखिल हुई EC की टीम,नहीं ली जा सकी तलाशी,लगे थे दरवाजों पर ताले
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved