दिल्ली में मुस्लिमों ने कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को दिया वोट,एग्जिट पोल में चौंकाने वाली बात
मनोज बिसारिया | 05 Feb 2025
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया।अब 8 फरवरी को मतगणना के बाद पता चलेगा कि चौथी बार अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर ढाई दशक बाद भारतीय जनता पार्टी राजधानी में कमल खिला सकेगी।हालांकि अधिकतर एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं मेटराइज के सर्वे में दोनों दलों में करीबी मुकाबले का अनुमान जाहिर किया गया है।
क्या कहता है मेटराइज का सर्वे
मेटराइज के सर्वे के मुताबिक भाजपा और आप के बीच बेहद करीबी मुकाबला है,जिसमें भाजपा को थोड़ी बढ़त मिल सकती है।मेटराइज के एग्जिट पोल में भाजपा को 35-40 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।वहीं आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने की बात कही गई है।
कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को मुस्लिम वोट:एग्जिट पोल
पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान एक बड़ा सवाल बना रहा कि इस बार मुस्लिम वोटर का रुख क्या होगा। 2020 में हुए दंगे के बाद पहले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मुस्लिम वोटर क्या आप को छोड़कर कांग्रेस की ओर लौटेंगे यह लगातार पूछा जाता रहा। अब मेटराइज के सर्वे में इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की गई है। इसका नतीजा थोड़ा हैरान करने वाला है।मेटराइज के सर्वे के मुताबिक मुस्लिम वोटर ने कांग्रेस से ज्यादा भाजपा पर भरोसा जताया है।एग्जिट पोल के मुताबिक 67 फीसदी मुसलमानों ने आम आप को वोट दिया है तो 9 फीसदी मुस्लिम वोटर ने कांग्रेस को वोट दिया। 11 फीसदी मुस्लिम वोटर ने इस बार भाजपा को दिल्ली में लाने के लिए कमल का बटन दबाया है। अन्य को 13 फीसदी मुस्लिम वोट मिलने की संभावना जताई गई है।
क्या भाजपा से बढ़ रही मुसलमानों की नजदीकी
ऐसे में के बार फिर यह सवाल उठता है कि क्या मुसलमानों की भाजपा से नजदीकी बढ़ रही है। पिछले कुछ चुनावों में भी ऐसा देखने को मिला है।हाल के समय में भाजपा ने कई मुस्लिम बहुल सीटों पर जीत हासिल की है तो कई पोस्ट पोल सर्वे में भी सामने आया कि भाजपा को अच्छी संख्या में मुसलमानों ने वोट दिया। माना जाता है कि तीन तलाक के खिलाफ कानून से मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को वोट करना शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार मंचों से इस बात का जिक्र कर चुके हैं।
दिल्ली में क्या फिर बनेगी आप की सरकार या भाजपा बनाएगी सरकार,कांग्रेस का क्या हाल,क्या बोला सट्टा बाजार
भाजपा को 4 सर्वे में बंपर बहुमत,बन सकती है डबल इंजन की सरकार, ⅓ पर सिमट रही आप
अमेरिका से निकाले भारतीयों में से 3 यूपी के,जानें कौन हैं ये किस जिले से है वास्ता
महाकुंभ में मची भगदड़ पर हेमा मालिनी का विवादित बयान,कहा- इतनी बड़ी घटना नहीं थी,जितना बढ़ा चढ़ाकर दिखाया
झुग्गी बस्ती भाजपा की ताकत बनकर उभरी,जनता का मूड बता रहा दिल्ली में सरकार हमारी बनेगी:वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली विधानसभा चुनाव का थम गया प्रचार,पांच फरवरी को मतदान,आठ फरवरी को तय होगी कुर्सी किसकी,70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को होगा मतदान
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मतदान से पहले की भविष्यवाणी,बताया चुनाव में कितनी सीटें जीत रही आप
दिल्ली में आप और सपा के अलायंस के बीच राहुल गांधी ने बताया इंडिया अलायंस का भविष्य
तीन बार पैर छूने वाले वीडियो पर बोले ओवैसी,पीएम मोदी उस शख्स के पैर पड़ते हैं जो चेहरा देखकर नाम पूछता है
विधानसभा चुनाव से पहले आप में मची भगदड़,8 विधायक समेत कई नेता भाजपा में शामिल,जानें नाम
दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ की रुद्राक्ष बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा के लिए बजट में क्या है
दिल्ली विस चुनाव:पूर्व पीएम की पत्नी और भाजपा नेता ने किया मतदान,जानें क्यों मिला पहले मतदान करने की अनुमति
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर कपूरथला हाउस में दाखिल हुई EC की टीम,नहीं ली जा सकी तलाशी,लगे थे दरवाजों पर ताले
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved