विधायकों को 15 करोड़ का ऑफर का दावा कर फंसे अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह,एसीबी दिल्ली पुलिस को लिखेगी पत्र


विधायकों को 15 करोड़ का ऑफर का दावा कर फंसे अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह,एसीबी दिल्ली पुलिस को लिखेगी पत्र

संध्या त्रिपाठी | 11 Feb 2025

 

नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही।मतगणना से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर 16 उम्मीदवार को 15 करोड़ रुपये का ऑफर देने और मंत्री बनाने के मामले में जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है।एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व मुख्यमंत्री आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए ACB दिल्ली पुलिस को पत्र लिखेगी।

नोटिस का अब तक नहीं मिला जवाब

नोटिस में 16 आप विधायकों की जानकारी मांगी थी। एसीबी ने नोटिस में केजरीवाल से उन 16 आप विधायकों की जानकारी मांगी थी,जिनके बारे में दावा किया गया था कि उन्हें रिश्वत की पेशकश की गई थी।इसके अलावा इन विधायकों के सोशल मीडिया पोस्ट और रिश्वत की पेशकश करने वालों की पहचान से संबंधित जानकारी भी मांगी गई थी। एसीबी ने आरोपों पर आप नेताओं से आरोप से जुड़े सारे सबूत मांगे हैं।
सूत्रों के मुताबिक एसीबी की तरफ से भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया जा सकता है। अगर आप की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया तो एसीबी दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर इन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश करेगी। भाजपा ने भी आप नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दी हुई है।

बता दें कि 7 फरवरी को एसीबी की टीम पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जांच के लिए पहुंची थी। लगभग डेढ़ घंटे तक केजरीवाल के घर में जांच की, लीगल नोटिस दिया और रवाना हो गई।

बताते चलें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले सात फरवरी को अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि भाजपा उनके विधायकों और और उम्मीदवारों को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर दे रही है। इसके बाद भाजपा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोपों की जांच की मांग की थी।एलजी ने जांच का जिम्मा एसीबी को सौंपा था।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved