गजब:मोबाइल की रिकॉर्डिंग पति ने सुनी तो पत्नी ने चिमटे से की पिटाई,पुलिस से पति ने लगाई मदद की गुहार
धनंजय सिंह | 05 Mar 2025
कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।बिठूर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पति को उसकी पत्नी ने चिमटे से जमकर पिटाई की।पत्नी का किसी युवक से प्रेम संबंध के शक में पति ने पत्नी के फोन में कॉल रिकॉर्डिंग का एप डाल दिया था।फिर उसमें दर्ज रिकॉर्डिंग सुनने की कोशिश की।पत्नी ने ये देख लिया और पति की जमकर पिटाई कर दी।पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।मामला बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौकी क्षेत्र का है।पति और पत्नी मसाला फैक्टरी में काम करते हैं।
पति ने बताया कि कुछ समय पहले तक पत्नी एक अस्तपाल में नौकरी करती थी।पत्नी का फोन अक्सर बिजी रहता था। उसे शक था कि एक सहकर्मी से वह बातें करती है। इसके चलते वहां से छुड़वाकर अपने साथ ही मसाला फैक्टरी में नौकरी दिलवा दी। इसके बाद भी पत्नी धीमी आवाज में अक्सर फोन पर बात किया करती थी।इसी के चलते हमने पत्नी के फोन में कॉल रिकॉर्डिंग का एप डाउनलोड कर दिया।
पति ने बताया कि सोमवार शाम को पत्नी रोटी सेंक रही थी। मौका देखकर उसका फोन उठा लिया और धीमी आवाज में रिकॉर्डिंग सुनने लगा। इस बीच पत्नी आ गई और मोबाइल की रिकॉडिंग सुनते देख आपे से बाहर हो गई। हाथों में लिए चिमटे से उनपर कई वार कर दिए।
बिठूर थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। आपसी सुलह के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
28 साल परिवार के साथ रहे बैल की हुई मौत,हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार,तेरहवीं में जुटेंगे 3000 लोग
75 वर्षीय रामसुगर की 30 वर्षीय रानी से सगाई निकली फर्जी,खुला ये राज
सुल्तानपुर में प्राचीन सत्यनाथ मठ के पास 90 डिग्री पर मुड़ती है गोमती नदी,आइए जानें मान्यता
प्रयागराज से कांवड़ लेकर काशी के लिए निकले दिव्यांग कमलेश और दृष्टिहीन राजेश
शादी की मन्नत वाली कांवड़ लेकर निकले प्रेमी-प्रेमिका,आस्था में मोहब्बत का घोल दिया है रंग,111 लीटर गंगाजल की कहानी
गजब:सहारनपुर में एक किलो आम 2.11 लाख रुपए में बिका,सहारनपुर के मियाजाकी आम ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड
गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की जीवंत मिसाल:मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त के साथ उठाई 251 गंगा जल लीटर की कांवड़
6 पांव वाला रहस्यमयी तख्त,इसे कहते हैं मौत का सिंहासन, आज तक कोई बैठने की नहीं कर पाया हिम्मत
जंगल का गोल्ड है ये सब्जी,कीमत 1000-2000 रुपए किलो, दिन-रात बीनते है तस्कर,हिरण-जंगली सूअर का प्रोटीन फूड
लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात,ई-रिक्शों से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा,दुल्हन खुश,लोग कर रहे तारीफ
यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश
यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान
मेरा पति कहां है,मेरे बच्चे कहां हैं,6 साल की बच्ची को याद आई पुनर्जन्म की कहानी
दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved