बंद हुई तेज हवा,चढ़ेगा अब पारा,सप्ताहांत तक दिखेगा बदलाव
मनोज बिसारिया | 06 Mar 2025
नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से चल रही तेज हवा अब बंद हो गई है, जिससे अब तापमान बढ़ेगा।वीकेंड तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है। जबकि अगले सप्ताह के मध्य तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। यह इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान हो जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई हल्की बारिश और तेज हवा से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है।सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा है।तापमान में भी अधिक बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली।बीते एक हफ्ते में केवल तीन मार्च को ही तापमान 30 डिग्री के पार गया था। वहीं बृहस्पतिवार दोपहर तक तेज हवा चली,जिससे तापमान में कुछ ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई।अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अब दो दिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी,लेकिन उसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 10 मार्च के बाद तो अधिकतम तापमान 31-33 और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। 11 मार्च को तापमान 33-35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अमूमन 7 से 11 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज होता है। नौ मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इससे मौसम में खास परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि हवा की दिशा बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
पहलगाम आतंकी हमले को बीते 10 दिन,कहां छिपे हैं 26 पर्यटकों को मारने वाले आतंकी
भारत अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा,पाकिस्तान को हर पल सता रहा डर
बुजुर्गों को 10 लाख का फ्री इलाज,आयुष्मान भारत वय वंदना योजना का हुआ शुभारंभ,राम सिंह नेगी बने दिल्ली के पहले लाभार्थी
पहलगाम आतंकी हमले से क्रोधित हुए लक्ष्मण,पीएम मोदी से बोले- आतंकियों का सफाया करने का समय आ गया है
टिकैत भाइयों पर भड़के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा,कहा-पाकिस्तान चले जाना चाहिए
पाकिस्तान से गुलाम हैदर ने कही बड़ी बात,सीमा की टांगें कांप रहीं हैं,वो काला बैंगन सचिन कब तक बचे रहेंगे
पहलगाम में चाय-पंक्चर-ढाबा-पौनी,क्या इन पर भरोसा बना इंटेलिजेंस चूक
यमुना की सफाई को लेकर पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग,तीन चरणों का रोडमैप तैयार
लाउडस्पीकर पर सख्ती,अब अनुमति लेना जरूरी,नियम तोड़ने पर 1 लाख तक का जुर्माना
मजलिस पार्क से जगतपुर गांव के बीच जल्द दौड़ेगी मेट्रो
दिल्लीवालों तारीख और समय कर लीजिए नोट,पानी की होगी भारी किल्लत
दोस्ती के पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान से 1971 में हुए अत्याचारों के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की
सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटकों से हिली धरती, दिल्ली-एनसीआर में भी लगे तेज झटके
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फेसबुक पोस्ट,जीशान और शहजाद देश के दुश्मन,इनसे हमारा कोई लेना-देना नहीं,दोनों को मारेंगे
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved