लखनऊ में 3776 जगहों पर होगा होलिका दहन,संवेदनशील जगहों पर पुलिस की रहेगी तैनाती


लखनऊ में 3776 जगहों पर होगा होलिका दहन,संवेदनशील जगहों पर पुलिस की रहेगी तैनाती

धनंजय सिंह | 12 Mar 2025

 

लखनऊ।सनातन धर्म में होली का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस बार 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। राजधानी लखनऊ में मोहल्लों,कॉलोनियों,अपार्टमेंट और गांवों में होली का जोश चरम पर है।लोग जगह-जगह लकड़ियां,उपले और पूजन सामग्री एकत्र कर रहे है।अपार्टमेंट और सोसाइटी में सामूहिक आयोजन हो रहे हैं। गांवों में ढोल-नगाड़ों के साथ होली का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है।

लखनऊ में इस बार शहर और ग्रामीण इलाकों में 3776जगहों पर होलिका दहन होगा।इस साल होलिका दहन जगहों की संख्या बढ़ी है।साल 2024 में 3480 जगहों पर होलिका दहन हुआ था। इस बार 3776 स्थलों पर होलिका दहन होगा।होली के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल  तैनात रहेगा,सीसी कैमरों और ड्रोन से नजर रखी जाएगी,
फायर ब्रिगेड की टीमें भी अलर्ट रहेंगी,शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। 

लखनऊ में पांच जोन में होलिका दहन की ये‌ जगह है।इसमें मध्य जोन – 1170,दक्षिण जोन – 985,उत्तरी जोन – 704
पूर्वी जोन – 418 और पश्चिम जोन – 397 हैं।

जेसीपी एलओ अमित वर्मा ने बताया कि पांच ड्रोन की मदद से एरिया डोमिशन का काम किया जा रहा है। सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक की गई।सुरक्षा के लिए पांच हजार पुलिसकर्मी, 75 पुलिस अधिकारी, 15 कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी।

होली के दिन पानी और सीवर की समस्या होने पर नगर निगम की टीम और अधिकारी मदद करेंगे।जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी जोन में सुबह से ही नलकूप चालू रहेंगे। कोई परेशानी होने पर कंट्रोल रूम के नंबर 8177054100, 8177054003, 8177054010 पर संपर्क कर सकते हैं। सीवर की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18003130522 पर कॉल कर सकते हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved