दिल्ली में गर्मी का कहर,40 के पार पहुंचा पारा


दिल्ली में गर्मी का कहर,40 के पार पहुंचा पारा

मनोज बिसारिया | 07 Apr 2025

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने दस्तक दे दी है। सोमवार को दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी।दिल्ली में तेज गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है।सोमवार को तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।बीते कुछ दिनों से तापमान में रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि देखी जा रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तीन दिनों के लिए दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।हालांकि इस वीकेंड में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है,क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण छिटपुट बारिश और धूल भरी आंधी आने का अनुमान है।

दिल्ली में इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन 7 अप्रैल बन गया है।सफदरजंग मौसम स्टेशन में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो इस सीजन का पहला 40 डिग्री से अधिक तापमान है।बीते 24 घंटे में दो डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है।तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा, जिसकी वजह से हीटवेव जैसे हालात हो गए हैं।वहीं पालम में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा,जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है,गर्म हवाओं से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है,तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित किया है।गर्मी से बाजारों और पार्कों में भी बहुत कम लोग दिखाई दिए।बढ़ती गर्मी से बिजली की मांग भी बढ़ गई है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved