बरेली में मेरठ कांड:आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,चाय में मिलाई चूहा मार दवा


बरेली में मेरठ कांड:आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,चाय में मिलाई चूहा मार दवा

धनंजय सिंह | 18 Apr 2025

 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मेरठ हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है।यहां एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया है।पत्नी ने चाय में चूहा मारने वाली दवा मिलाकर पति को पिला दी। इसके बाद पति का गला दबाकर मौत के घाट उतार कर दिया।खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।पुलिस ने महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरा मामला नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी का है।नगर पंचायत कार्यालय के पीछे किराए के मकान में रहने वाले संविदा सफाई कर्मी केहर सिंह का शव 13 अप्रैल को कमरे में फंदे पर लटका मिला था।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था,खिड़की भी बंद थी, शव फंदे से उतारा गया तो सभी मान रहे थे कि किसी वजह से परेशान होकर केहर सिंह ने आत्महत्या कर ली है।हालांकि अलीगंज के खैलम देहा जागीर गांव से पहुंचे केहर के भाई अशोक ने उसी वक्त साजिश की आशंका जताई थी।तब पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने के निशान मिले, जिसके बाद हत्या की पुष्टि हुई।

मृतक केहर सिंह के परिजनों ने पुलिस को बताया कि केहर सिंह की पत्नी रेखा उसकी मर्जी के खिलाफ एक मेडिकल कॉलेज में नौकरी करती थी।उसी मेडिकल कॉलेज में काम करने वाला पिंटू उसके साथ अक्सर रसोई घर में रहता और खाना बनाता था।परिजनों ने यह भी बताया कि दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी होने पर केहर सिंह ने इसका विरोध किया था,इस बात को लेकर पत्नी से कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्ट्रंगुलेशन (गला घोटना) लिखा है। जहर की आशंका में विसरा भी सुरक्षित किया गया है। इस पर पुलिस ने केहर की पत्नी रेखा से पूछताछ की।शुरुआत में रेखा टालमटोल करती रही।बाद में खाने में जहर देने की बात स्वीकार कर ली।एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों को राजश्री मेडिकल कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया गया था।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved