गजब:अलीगढ़ के बाद गोंडा में होने वाले दामाद के साथ भागी सास, तलाश में जुटी पुलिस 


गजब:अलीगढ़ के बाद गोंडा में होने वाले दामाद के साथ भागी सास, तलाश में जुटी पुलिस 

धनंजय सिंह | 30 Apr 2025

 

गोंडा। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोरी थी।अब ऐसा ही मामला गोंडा से सामने आया है।यहां भी एक सास होने वाले दामाद के साथ भाग गयी है।बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी भी कर ली है।कहीं पुलिस के हत्थे न चढ़ जाएं,इसलिए दोनों कर्नाटक के बेंगलुरु भाग गए हैं।दोनों के परिवार इस समय सदमे में हैं।

लड़की के परिजनों को तो तभी शक हो गया था,जब होने दामाद सास से घंटों तक मोबाइल पर बात करता था।अलीगढ़ मामले को देखते हुए लड़की के परिजनों ने ये रिश्ता तोड़ भी दिया था।लड़की की 9 मई को किसी और लड़के से शादी होनी थी,लेकिन उससे पहले ही उसकी मां भाग गई,वो भी उसके साथ,जिसके साथ लड़की का पहले रिश्ता तय हुआ था।

जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ तय हुई थी।ये शादी चार महीने पहले तय हुई थी।इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे।युवक होने वाली ससुराल के अन्य लोगों से भी फोन पर बात करता था।इसी दौरान युवक की बातचीत होने वाली सास से शुरू हुई।धीरे-धीरे ये बातचीत घंटों-घंटों होने लगी। युवती को अपनी मां का इस तरह से अपने होने वाले पति से बात करना अच्छा नहीं लग रहा था।

कुछ समय पहले अलीगढ़ के सास-दामाद के भागने का मामला काफी सुर्खियों में था।राहुल अपनी होने सास अपना देवी उर्फ सपना को लेकर भाग गया था।अब युवती के परिजनों को भी अपने होने वाले दामाद और सास के बीच बातचीत करना अजीब लगने लगा। उन्होंने फैसला किया वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएंगे।युवती ने भी शादी करने से इनकार कर दिया।इस पर दोनों तरफ से रिश्ता तोड़ दिया गया।

युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।आने 9 मई को युवती बारात आनी थी,लेकिन उससे पहले जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया,जिस युवक के साथ पहले युवती की शादी तय हुई थी,उसी के साथ उसकी मां भाग गयी। सास के साथ दामाद के भागने की जानकारी जैसे ही युवती के परिजनों को हुई,वह हैरान रह गए।आनन-फानन में दोनों की तलाश शुरू कर दी गई,तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब दोनों का कुछ सुराग नहीं लगा तो परिजन खोड़ारे थाने पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सास-दामाद की तलाश शुरू कर दी।युवती के परिजन खोड़ारे थाने की पुलिस को लेकर युवक के घर पहुंचे।खोड़ारे पुलिस ने दुबौलिया पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।दुबौलिया पुलिस ने युवक से संपर्क साधना चाहा,लेकिन बातचीत नहीं हो पाई।

मिली जानकारी के मुताबिक घर से भागने के बाद होने वाली सास और दामाद ने अयोध्या के एक मंदिर में शादी की और
बेंगलुरु चले गए।फिलहाल पुलिस सास-दामाद की तलाश में जुटी है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved