अधेड़ महिला को 20 साल के लड़के से हुआ प्यार,बहू ने रोमांस करते हुए पकड़ा तो घर से भाग गई


अधेड़ महिला को 20 साल के लड़के से हुआ प्यार,बहू ने रोमांस करते हुए पकड़ा तो घर से भाग गई

धनंजय सिंह | 05 May 2025

 

शाहजहांपुर।शायद किसी ने सच ही कहा है,इश्क की उम्र नहीं होती,ना ही दौर होता है,इश्क तो इश्क है,जब होता है बेहिसाब होता है।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अधेड़ उम्र की महिला को 20 साल के लड़के से प्यार हो गया।महिला के 9 बच्चे और दो पोता-पोती हैं,जब बहू ने सास को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा तो उसने घर पर इस बारे में बताया,घर वालों ने विरोध किया तो वो आशिक की खातिर घर से भाग गई।अब वो पति और बच्चों के पास वापस नहीं जाना चाहती,अपने 20 साल के आशिक के साथ ही रहना चाहती है।

आशिक की उम्र महिला के बड़े बेटे की उम्र से भी कम है,वो पेशे से मेहंदी लगाने का काम करता है,उसकी भी 6 मई को शादी होनी है,लेकिन शादी से पहले ही दादी की उम्र वाली उसकी प्रेमिका ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है,महिला की जिद से परिवार,गांव वाले और खुद आशिक भी परेशान हो गया है,महिला इस रिश्ते का विरोध करने वालों को आत्महत्या की धमकी भी दे रही है।

मामला शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव का है।नौ बच्चों की मां का मेहंदी लगाने वाले 20 साल के एक लड़के पर दिल आ गया।महिला अब अपने आशिक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। एक हफ्ते पहले महिला अपने आशिक के घर पहुंच गई थी,किसी तरह परिवारवालों ने उसे बुलाया और तब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।पता चला कि महिला दो बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है,उसके एक बेटे के भी दो बच्चे हैं,जिस मेंहदी लगाने वाले आशिक से महिला अपने प्रेम का दावा कर रही है उसकी भी शादी तय हो चुकी है,छह मई को उसकी बारात जानी है, आशिक महिला के पड़ोस के ही एक गांव का रहने वाला है।उसका महिला के गांव में आना-जाना था, इसी के चलने दोनों के बीच संबंध हो गया।

महिला का पति ईंट-भट्ठे पर काम करता है,उसका कहना है कि एक दिन उसने और उसकी बहू ने पत्नी को उस युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया,सबने इस पर एतराज किया,लेकिन वो और उसके आशिक का रिश्ता जारी रहा। दोनों अक्सर साथ-साथ दिखने लगे।पति का कहना है कि इस पर हम और बेटे ने सख्ती की तो 29 अप्रैल को दो छोटे बच्चों को साथ लेकर वो अपने आशिक के साथ चली गई।

परिवार वालों के मुताबिक काफी समझाने-बुझाने पर महिला अपने आशिक के साथ गांव में लौट तो आई,लेकिन घर में रहने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा,सभी ने महिला को समझाने की कोशिश की,लेकिन वह नहीं मानी।

महिला की जिद के आगे आशिक भी परेशान दिखा। उसने बताया कि वह अपने काम से बरेली गया था,महिला वहां भी पहुंच गई थी। आशिक ने कहा कि महिला ने उसे आत्महत्या की धमकी दी और साथ लेकर गांव आई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved