सोफिया कुरैशी विवाद पर कूदीं रजनी,सपा नेता रामगोपाल को दिखाया आईना,कहा- इससे दिखता है कि उनकी सोच कितनी संकीर्ण है 


सोफिया कुरैशी विवाद पर कूदीं रजनी,सपा नेता रामगोपाल को दिखाया आईना,कहा- इससे दिखता है कि उनकी सोच कितनी संकीर्ण है 

धनंजय सिंह | 17 May 2025

 

हरदोई।भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना की महिला अधिकारियों पर की गई टिप्पणियों पर योगी सरकार में राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) रजनी तिवारी ने कड़ा रुख अपनाया है।रजनी तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि यह उन लोगों की संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाती हैं।

रजनी तिवारी ने स्पष्ट कहा कि सेना सिर्फ देश की होती है,उसे महिला,पुरुष,जाति या धर्म के आधार पर नहीं बांटा जा सकता,जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, वो यह दिखा रहे हैं कि उनकी सोच कितनी संकीर्ण है,यह हमारे वीर सैनिकों और विशेष रूप से महिला अधिकारियों के सम्मान के खिलाफ है।

रजनी तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है और उसमें महिला अधिकारी भी कंधे से कंधा मिलाकर सेवा दे रही हैं,ऐसे में इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल उनका मनोबल गिराने वाली हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं।रजनी तिवारी ने अपील की कि राजनीतिक व्यक्ति जिम्मेदारी से बयान दें और देश की रक्षा करने वाले हर सैनिक का सम्मान करें, चाहे वह पुरुष हो या महिला।

बता दें कि एमपी सरकार में मंत्री विजय शाह ने इंदौर के एक कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भी ऑपरेशन सिंदूर की नायिका विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान दिया था।इसे लेकर देशभर में विरोध जताया जा रहा है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved