गजब:दूल्हे ने मांगी चारपाई तो भड़क गया ससुर,बेटी की विदाई करने से किया इनकार,मामला पहुंचा थाने
धनंजय सिंह | 24 May 2025
अमेठी।उत्तर प्रदेश के अमेठी में जिले में दूल्हे ने आराम करने के लिए चारपाई मांगी तो ससुर भड़क गया।बात इतनी बढ़ी कि बेटी को विदा करने से मना कर दिया। रिश्तेदारों से बात नहीं बन पाई तो मामला थाने पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला जिले बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के जौदिल मऊ गांव का है।सोहनलाल रैदास की बेटी निशा की शादी भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के शादीपुर गांव के तिलक राम से तय हुई थी।शुक्रवार को धूमधाम से बरात सोहनलाल के पहुंची।घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया। द्वारपूजा समेत सभी वैवाहिक रस्में मंगल गीतों के बीच संपन्न हुईं।
शनिवार सुबह विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा तिलकराम ने ससुर से कुछ देर आराम करने के लिए चारपाई मांगी। इस पर ससुर सोहनलाल भड़क गए। मामूली सी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि सोहनलाल ने बेटी की विदाई करने से इंकार कर दिया।रिश्तेदारों ने मामले को शांत कराने और विदाई करवाने की भरसक कोशिश की,लेकिन बात नहीं बनी।
जब बात नहीं बनी तो दूल्हे के पिता रामगुलाम ने 112 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की,लेकिन लड़की के पिता अपने फैसले पर अड़ा रहा।विदाई न होने पर दूल्हा और बराती थाने पहुंच गए।दूल्हे के पिता ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया।थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है।जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज से कांवड़ लेकर काशी के लिए निकले दिव्यांग कमलेश और दृष्टिहीन राजेश
शादी की मन्नत वाली कांवड़ लेकर निकले प्रेमी-प्रेमिका,आस्था में मोहब्बत का घोल दिया है रंग,111 लीटर गंगाजल की कहानी
गजब:सहारनपुर में एक किलो आम 2.11 लाख रुपए में बिका,सहारनपुर के मियाजाकी आम ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड
गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की जीवंत मिसाल:मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त के साथ उठाई 251 गंगा जल लीटर की कांवड़
6 पांव वाला रहस्यमयी तख्त,इसे कहते हैं मौत का सिंहासन, आज तक कोई बैठने की नहीं कर पाया हिम्मत
जंगल का गोल्ड है ये सब्जी,कीमत 1000-2000 रुपए किलो, दिन-रात बीनते है तस्कर,हिरण-जंगली सूअर का प्रोटीन फूड
लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात,ई-रिक्शों से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा,दुल्हन खुश,लोग कर रहे तारीफ
यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश
यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान
मेरा पति कहां है,मेरे बच्चे कहां हैं,6 साल की बच्ची को याद आई पुनर्जन्म की कहानी
दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात
एक फूल दो माली:एक दुल्हन के लिए पहुंच गईं दो बारातें, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह,जानें कौन बना शौहर
प्रयागराज में गैस संकट के बीच जलेबी वाले का देसी जुगाड़,जल रहा पुराने मोबाइल से चूल्हा
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved