अमेठी में निकाली गई तिरंगा यात्रा,नारों की गूंज ने गलियों को राष्ट्रभक्ति से किया सराबोर


अमेठी में निकाली गई तिरंगा यात्रा,नारों की गूंज ने गलियों को राष्ट्रभक्ति से किया सराबोर

धनंजय सिंह | 24 May 2025

 

अमेठी।ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को पूरे विश्व में ख्याति दिलाई है।पाकिस्तान द्वारा स्पॉन्सर्ड आतंकवाद पर भारतीय सेना ने जबरदस्त प्रहार किया।इसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।पाकिस्तानी सेना ने आतंकवाद के ऊपर किए गए हमले को अपने उपर हमला माना और भारत पर कई मिसाइल हमले किए और ड्रोन हमले किए।हालांकि भारतीय सेना ने इन हमलों का जवाब देते हुए सारे मिसाइलों और ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया।इसके बाद जब भारतीय सेना ने कार्रवाई शुरू की और एक के बाद एक कई एयरफील्ड्स और रडार सिस्टम्स को तबाह कर दिया,तब पाकिस्तान घुटने के बल चलने लगा।

ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों में तिरंगा यात्रा निकल रही है।इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य,पराक्रम और सैनिकों के सम्मान में निकाली गई।इस दौरान सभी लोगों ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए जय हिंद,जय भारत,वंदे मातरम्,भारत माता की जय के नारे लगाए। नारों की गूंज ने अमेठी शहर की गलियों को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।तिरंगा यात्रा न केवल एक विजय का उत्सव बल्कि देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की प्रतीक भी बनी।

तिरंगा यात्रा राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर से शुरू होकर गांधी चौक से होते हुए राजर्षि तिराहे से भीमराव अम्बेडकर चौक होते हुए गांधी चौक पर आकर खत्म हुई।

तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला), उत्तर प्रदेश उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग,प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला,जिले के बहुत से व्यापारी, सेना के पूर्व अधिकारी,भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम जनमानस और हजारों की संख्या में लोगों ने जुड़कर इस ऐतिहासिक शौर्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved