यूपी में 1962 के बाद पहली बार हुआ ऐसा फैसला,सभी जिलों में सिविल डिफेंस का होगा गठन


यूपी में 1962 के बाद पहली बार हुआ ऐसा फैसला,सभी जिलों में सिविल डिफेंस का होगा गठन

धनंजय सिंह | 30 May 2025

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को देर रात बड़ा फैसला किया है।योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में सिविल डिफेंस के गठन की नोटिफिकेशन जारी कर दी है।नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस का गठन किया जाएगा। 

कौन करेगा भर्ती

योगी सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक सिविल डिफेंस के गठन के लिए जिलाधिकारी को बड़ा अधिकार सौंपा गया है।यूपी के सभी जिलों में सिविल डिफेंस के लिए पदों का सृजन डीएम के माध्यम से किया जाएगा।

1962 के बाद आया ऐसा फैसला

योगी सरकार ने साल 1962 के बाद पहली बार यूपी के सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस का गठन करने के फैसले को मंजूरी दी है। साल 1962 में यूपी के 15 नगरों में सिविल डिफेंस की स्थापना हुई थी। इसके बाद साल 2015 में 9 जिलों में सिविल डिफेंस विभाग का विस्तार किया गया था। वहीं अब 49 जिलों में सिविल डिफेंस स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

क्या होता है सिविल डिफेंस का काम

आसान भाषा में कहे तो सिविल डिफेंस का काम मुश्किल के समय में लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होता है। सिविल डिफेंस किसी भी आपातकालीन स्थिति के समय लोगों की सुरक्षा,नुकसान को कम करने और इसके बाद स्थिति को सामान्य करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

सिविल डिफेंस के उद्देश्य

देश के आम लोगों के जीवन की रक्षा करना।

देश और नागरिकों की संपत्ति को होने वाले नुकसान को कम करना।

नागरिकों के मनोबल को बना के रखना। सुरक्षा और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना।

किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयारी करना और लोगों को इसके बारे में जागरूक करना।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved