बरेली-मुबंई वंदे भारत का ट्रायल शुरू,110 किमी की रफ्तार,जानें कब से शुरू होगा संचालन,10 घंटे में पूरा होगा अलीगढ़ से मुंबई का सफर


बरेली-मुबंई वंदे भारत का ट्रायल शुरू,110 किमी की रफ्तार,जानें कब से शुरू होगा संचालन,10 घंटे में पूरा होगा अलीगढ़ से मुंबई का सफर

धनंजय सिंह | 30 May 2025

 

अलीगढ़।ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।जून के अंतिम सप्ताह तक बरेली से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो सकता है।वंदे भारत का ठहराव अलीगढ़ में भी होगा।इसका संचालन अलीगढ़,आगरा होकर मुंबई तक होगा। वंदे भारत ट्रेन अलीगढ़ से मुंबई की दूरी लगभग 10 घंटे में तय करेगी।यह पहली स्लीपर वंदे भारत होगी,जिसमें 800 से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे।

गुरुवार को बरेली से अलीगढ़ जंक्शन तक वंदे भारत का ट्रायल शुरू हो गया।वंदे भारत को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया।वर्तमान में बरेली से अलीगढ़ से होकर बांद्रा (मुंबई) तक एकमात्र बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है।अलीगढ़ से मुंबई की दूरी तय करने में ट्रेन को 16-17 घंटे लगते हैं।एक भी सुपरफास्ट ट्रेन नहीं है। मुंबई के लिए ज्यादातर उद्यमी मथुरा और आगरा से ट्रेन पकड़ते हैं।

बरेली से अलीगढ़ होकर मुंबई तक वंदे भारत शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी। वंदे भारत अलीगढ़ से मुंबई लगभग 10 घंटे में पहुंचेगी। वंदे भारत बरेली,चंदौसी,अलीगढ़,आगरा, ग्वालियर,झांसी,बीना,भोपाल,इटारसी,खंडवा,जलगांव, मनमाड स्टेशनों पर रुकेगी।अंतिम ठहराव मुंबई स्टेशन पर होगा।अभी तक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन चेयरकार के साथ हो रहा है,लेकिन यह पहली स्लीपर वंदेभारत होगी,इसमें 16 कोच होंगे।ये एसी -3-टियर, एसी -2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास होंगे। आठ सौ से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे।

रेलवे सूत्रों के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सप्ताह में बरेली से मुंबई और वापसी में मुंबई से बरेली तक एक-एक दिन संचालन होगा।हालांकि रेलवे द्वारा अभी तक वंदे भारत के संचालन की कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।फिर भी संभावना है कि इसे जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू किया जा सकता है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved