सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट से बड़ा झटका, हेट स्पीच मामले में दोषी करार,थोड़ी देर में होगा सजा का ऐलान


सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट से बड़ा झटका, हेट स्पीच मामले में दोषी करार,थोड़ी देर में होगा सजा का ऐलान

धनंजय सिंह | 31 May 2025

 

मऊ।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज अब्बास अंसारी के हेट स्पीच मामले को लेकर सुनवाई हुई।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अब्बास अंसारी समेत उसके भाई और मंसूर अंसारी को दोषी करार दिया है। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने हेट स्पीच का प्रयोग किया था,जिसमें उन्हें दोषी करार दिया गया है।

अब्बास अंसारी ने पहली बार में दर्ज की जीत

बता दें कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और सुभासपा ने गठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन में मऊ सदर से सुभासपा को अपना प्रत्याशी उतारना था। ऐसे में सुभासपा ने अब्बास अंसारी को टिकट दिया। अब्बास अंसारी मऊ सदर से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की।अब सुभासपा ने सपा से गठबंधन तोड़ लिया है और भाजपा के साथ गठबंधन कर चुकी है। विधानसभा चुनाव के दौरान ही अब्बास अंसारी ने हेट स्पीच दी थी, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

चुनाव प्रचार में क्या बोल गए थे अब्बास अंसारी

विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार में अब्बास अंसारी ने ऐसा बयान दे दिया जो उनके गले की फांस बन गया। अब्बास अंसारी ने कहा था कि चुनाव के बाद सरकार बनने के बाद अधिकारियों के साथ हिसाब-किताब बराबर कर लिया जाएगा। अब्बास के इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ। इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने अब्बास के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी थी। वहीं केस दर्ज होने के बाद इस मामले में सुनवाई चल रही थी। इस मामले में अब्बास को दोषी पाया गया है और सजा का ऐलान भी थोड़ी देर में कर दिया जाएगा।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved