दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस


दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

मनोज बिसारिया | 06 Jun 2025

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है।पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके सीएम को जान से मारने की धमकी दी है।गुरुवार देर रात गाजियाबाद पुलिस को पीसीआर कॉल की गई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात 11 बजे आरोपी की कॉल आई थी, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी।फिलहाल धमकी देने वाले का फोन बंद है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को दी सूचना

दरअसल गुरुवार बीती रात गाजियाबाद पुलिस की पीसीआर पर एक शख्स ने कॉल किया। शख्स ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देर रात को ही गाजियाबाद पुलिस से इसकी सूचना उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को दी।सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने शख्स को दोबारा कॉल करने की कोशिश की,लेकिन जिस नंबर से कॉल किया गया वह बंद है।फिलहाल गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है। 

लगातार मिल रही धमकियां

बता दें कि बीते कई महीनों से अलग-अलग मामलों में धमकियां मिलने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले भारत में कई यात्री उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।साल 2024 में सबसे ज्यादा फर्जी धमकियां मिलीं हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र को मिलने वाली फर्जी बम धमकियों में पिछले छह साल में रिकॉर्ड 300 गुना की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे ज्यादा फर्जी धमकियां सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिये भेजी गईं।एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय उड़ानों को पिछले साल कुल 1,019 फर्जी बम धमकियां मिलीं, जबकि 2018 से 2023 के बीच ऐसी 330 धमकियां मिली थीं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved