अहमदाबाद विमान हादसे में अयोध्या का मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल,परिजन अस्पताल के लिए रवाना
धनंजय सिंह | 13 Jun 2025
अयोध्या।अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में अयोध्या का मेडिकल छात्र अक्षत जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया है।जानकारी मिलने पर परिजन शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचने के बाद अस्पताल के लिए रवाना हुए हैं।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के भीखापुर देवकाली के अक्षत जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल ने अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था।अक्षत गुरुवार को अपने साथी छात्रों के साथ नाश्ता करने के लिए मेडिकल कॉलेज की कैंटीन गया था। इसी दौरान अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।टेकऑफ़ होने के कुछ देर के बाद ही विमान मेडिकल कॉलेज के भवन से जा टकराया था।हादसे में विमान सवार जहां सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के मौत की बात कही जा रही है।
नास्ते के लिए कैंटीन में मौजूद बीजे मेडिकल कॉलेज के तमाम छात्र चपेट में आए थे।इस हादसे में एमबीबीएस छात्र अक्षत जायसवाल भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से गुरुवार की देर शाम मामले की जानकारी दी गई।हादसे की खबर के बाद से अक्षत के घर में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी मिलने के बाद अक्षत के पिता राजेश जायसवाल, रिश्तेदार विष्णु गुप्ता समेत अन्य अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे।
अक्षत के परिजन के साथ मौजूद अवध इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य विष्णु गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि वह लोग अहमदाबाद पहुंच गए हैं और अक्षत का हाल-चाल लेने के लिए मेडिकल कॉलेज जा रहे हैं। मौके की स्थिति देखने के बाद ही आगे की जानकारी दे पाएंगे।
केजरीवाल की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना पर आरटीआई खुलासा,गायब आंकड़े,यात्रियों की संख्या में गिरावट
यमुना एक्सप्रेसवे पर कर रहे हैं सफर तो रहे सावधान, 14 साल में 8000 से ज्यादा हो चुके हैं हादसे
यूपी को आंबेडकरमय करने की भाजपा की तैयारी,दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन
पीएम मोदी के कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा का जबरदस्त घेरा,डायवर्जन लागू
यूपी में अंतिम मतदाता सूची हुई जारी,एसआईआर के बाद कटे 2 करोड़ मतदाताओं के नाम,कुल वोटर 13.39 करोड़
कबाड़ हो चुके मोबाइल पर टिका साइबर ठगी का धंधा, टब-कुर्सी का लालच देकर ठगी के धंधे का बना रहे हथियार
वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव
रूस की महिला पर्यटक ने आगरा को बताया असुरक्षित शहर, जानें 10 में से दी कितनी रेटिंग
यूपी के एक दर्जन गांव,इन्हें कहा जाता है मिनी जामताड़ा, जितने ठग होते हैं गिरफ्तार,उससे ज्यादा होते हैं नए तैयार
ताजमहल के टिकट के नाम पर ठगी,विदेशी पर्यटक फेक वेबसाइट पर बने शिकार,1300 की जगह वसूले 3200
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं हादसे,2 दिन,2 हादसे और 4 की मौत
टोल तो होगा,लेकिन नहीं कटेगी जेब,बिना पैसे दिए कौन इस्तेमाल कर सकेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा
यूपी में स्मार्ट मीटर पर जारी विवाद के बीच अब 2 फीसदी छूट का नया तोहफा,चेक मीटर अभियान भी शुरू
बिना अनुमति सीआरपीएफ कैंप में घुसे पकड़े गए दो युवक, सतर्क हुईं सुरक्षा एजेंसियां, 2007 में हो चुका है आतंकी हमला
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved