अहमदाबाद विमान हादसे की तकनीकी रूप से होनी चाहिए जांच:प्रमोद तिवारी
धनंजय सिंह | 13 Jun 2025
लखनऊ।अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ। विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई है।इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को घायलों से मुलाक़ात की और उनका हालचाल जाना।पीएम ने घटना वाली जगह का निरीक्षण किया है।कांग्रेस ने विमान हादसे की तकनीकी रूप से जांच की मांग की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि तकनीकी रूप से इसकी जांच होनी चाहिए।प्रमोद तिवारी ने कहा कि अहमदाबाद में हुई घटना हृदयविदारक है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में जिस तरह दुर्घटना घटी वह चिंता का विषय है। इतनी कीमती जाने चली गई है।इसकी तकनीकी रूप से जांच होनी चाहिए।मुझे बहुत दुख से कहना पड़ रहा है कि हमारे कई परिवार बिखर गए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि हादसा बहुत दुखद है,लेकिन जिम्मेदारी तो उन्हीं मोदी साहब सरकार की है, जिन्होंने एयर इंडिया को प्राइवेट हाथों में बेचा है।मोदी सरकार ने अपने आंख कान बंद कर लिए हैं।अंशु अवस्थी ने कहा कि पायलटों से उनकी क्षमता से बहुत ज्यादा काम लिया जा रहा था।सरकार ने पहले ही ध्यान दिया होता।क्या अब नैतिकता के आधार पर वित्त मंत्री,गृह मंत्री और उड्डयन मंत्री इस्तीफा देंगे। अंशु अवस्थी ने इन सभी नेताओं को सैकड़ों लोगों की मौत के जिम्मेदार बताया है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे अयोध्या,कहा- दान चोरी में गिरफ्तार आरोपी केवल बलि का बकरा
अलीगढ़ में मीट इंडस्ट्री बनी अवैध रोहिंग्या की शरणगाह
बीएचयू में पर्यटन-आतिथ्य केंद्र को मिली मंजूरी,मंदिर अर्थव्यवस्था और तीर्थयात्रा पर होगा रिसर्च
लखनऊ में गोमती-कुकरैल-शारदा नहर में दौड़ेंगी वॉटर टैक्सी,लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत,1170 करोड़ का सिटी ट्रांसपोर्टेशन प्रॉजेक्ट
मेरठ वालों के लिए खुशखबरी,कांवड़ यात्रा में नहीं लगेगा जाम, हुआ बढ़िया जुगाड़
राम मंदिर सीईओ के लिए आया पहला आवेदन, जबरिया रिटायर पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने ट्रस्ट को भेजा बायोडाटा
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक का दावा,E20 पेट्रोल से नहीं घटता गाड़ियों का माइलेज,इंजन भी सुरक्षित
सावन में रेलवे का शिवभक्त यात्रियों को तोहफा,ट्रेनों में मिलेगी शुद्ध सात्विक भोजन और व्रत थाली
अमेरिका-ईरान में ज़ंग शुरू होने से ताजमहल में आधे से भी कम रह गए पर्यटक,आने वाले सीजन में केवल शादियों और कांफ्रेंस से उम्मीद
यूपी-बिहार से गुजरने वाले दर्जनों ट्रेनों के बदले रूट,कई टर्मिनेट,देखें लिस्ट
महाराजा अग्रसेन की एक ईंट-एक रुपया समाजवाद को पूरे देश में करेगा पुनर्जीवित करेगा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले एक और कार्रवाई,चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छिनी पावर
रायबरेली में और बढ़ेगा बिजली का उत्पादन,ऊंचाहार में 800 मेगावाट की नई यूनिट लगाने की तैयारी में एनटीपीसी,अभी तक 1550 मेगावाट की है क्षमता
भारत की आर्थिक ताकत पर आईएमएफ की मुहर,चीन से भी तेज जीडीपी ग्रोथ का अनुमान
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved