घर आई दुल्हन निकली दिलजली,शादी के 9 दिन बाद प्रेमी के साथ फरार,थाने पहुंचकर की प्रेमी से शादी करने की जिद


घर आई दुल्हन निकली दिलजली,शादी के 9 दिन बाद प्रेमी के साथ फरार,थाने पहुंचकर की प्रेमी से शादी करने की जिद

धनंजय सिंह | 18 Jun 2025

 

बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जिसे सुनकर हर कोई दंग है।शादी के बाद जब नई नवेली दुल्हन ससुराल पहुंची तो किसी को क्या पता था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।दुल्हन 9 दिनों तक ससुराल में रही,इसके बाद बाद मायके चली गई। इस दौरान वो मायके से प्रेमी के साथ फरार हो गई।जब यह बात दूल्हे और उसके परिवारवालों को पता चली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।मामला पुलिस तक पहुंचा,दूल्हे पक्ष ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस दुल्हन को ढूंढ ही रही थी कि अचानक सोमवार को दुल्हन कोतवाली पहुंच गई।

बिसौली कोतवाली में दूल्हा और दुल्हन पक्ष द्वारा शादी में दिया गया सामान व सोने चांदी के आभूषण एक दूसरे के वापस कर दिए गए।वहीं दुल्हन दो टूक कहते हुए प्रेमी के साथ चली गई कि मुझे बस अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना है।बेचारा दूल्हा भी ये दुहाई दे रहा था कि जब प्रेमी के साथ ही रहना था तो मुझसे शादी क्यों की।दूल्हे का ये भी कहना था कि उसने हनीमून के लिए नैनीताल घूमने का प्लान बना रखा था. 

पूरा मामला बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र मौसमपुर
का है। 17 मई को सुनील की शादी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव की खुशबू के साथ हुई थी।शादी के बाद सुनील दुल्हन खुशबू को विदाई कराकर अपने घर ले आया।खुशबू अपने ससुराल में 9 दिनों तक खुशी-खुशी रही,जिसके बाद मायका पक्ष खुशबू की विदाई कराकर ले गया था। 10 दिन तक रहने के बाद खुशबू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

खुशबू का अपने प्रेमी के साथ फरार होने की खबर जैसे ही सुनील को लगी वो भागा-भागा कोतवाली पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी।पुलिस खुशबू की तलाश कर रही थी कि अचानक खुशबू खुद थाने पहुंच गई और सबके सामने उसने प्रेमी के साथ रहने की बात कह दी।मामला दर्ज होने के बाद यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।खुशबू को पुलिस ढूंढ रही थी वो खुद चलकर बिसौली कोतवाली पहुंची और पुलिस के सामने कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।बेचारा शमशेर दुहाई देता रहा कि जब प्रेमी ही चाहिये था तो मेरे साथ शादी क्यों की।दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा हुआ और शादी में दिया सामान एक दूसरे को वापस कर दिया।खुशबू अपने प्रेमी के साथ चली गई।

बता दें कि रिश्तों में विश्वासघात का चलन आज समाज मे जगह-जगह दिखाई दे रहा है।इस घटना पर यही कहा जा सकता है एक और राजा रघुवंशी और सोनम की कहानी बनते-बनते बच गयी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved