आज से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत,सिवान में पीएम पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ


आज से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत,सिवान में पीएम पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ

धनंजय सिंह | 20 Jun 2025

 

गोरखपुर।गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में आयोजित जनसभा के दौरान वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। उद्घाटन के दिन वंदे भारत स्पेशल ट्रेन बनकर पाटलिपुत्र से दिन में 11:50 बजे रवाना होगी और गोरखपुर रात 9:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 22 जून से सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी।

गोरखपुर-पाटिलपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस में केसरिया रंग के कुल आठ कोच लगाए जाएंगे।गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच आठ स्टॉपेज होंगे। उद्घाटन के दिन 20 जून को पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (03210) पाटलिपुत्र स्टेशन से सुबह 11:50 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 12:35 बजे, मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:45 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 3:25 बजे, सगौली से 3:45 बजे, बेतिया से 4:25 बजे, नरकटियागंज से 5:15 बजे, बगहा से 6:15 बजे तथा कप्तानगंज से 8:15 बजे छूटकर गोरखपुर रात 9:30 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद नियमित रूप से, 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून से गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 6:26 बजे, बगहा से 7:32 बजे, नरकटियागंज से 8:05 बजे, बेतिया से 8:37 बजे, सगौली से 8:52 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 9:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 10:55 बजे तथा हाजीपुर से 11:42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में, 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून से पाटलिपुत्र से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से शाम 4:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 5:05 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 6:25 बजे, सगौली से 6:45 बजे, बेतिया से 7:02 बजे, नरकटियागंज से 7:35 बजे, बगहा से 8:04 बजे, कप्तानगंज से रात 9:40 बजे छूटकर गोरखपुर रात 10:30 बजे पहुंचेगी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved