आईएमडी ने दिया अपडेट,2 दिन येलो अलर्ट,जानें दिल्ली में कब-कब होगी बारिश


आईएमडी ने दिया अपडेट,2 दिन येलो अलर्ट,जानें दिल्ली में कब-कब होगी बारिश

मनोज बिसारिया | 25 Jun 2025

 

नई दिल्ली।दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर बारिश और आंधी तूफान का मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक जून का आखिरी हफ्ता और जुलाई की शुरुआत भी बारिश के साथ हो सकती है।इस दौरान तापमान में गिर सकता है,जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है।वहीं तापमान भी 35 डिग्री से कम पहुंच गया है।ऐसे में आईएमडी ने एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में बारिश आंधी चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और आंधी तूफान के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीट की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।इसके बाद कल गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी ने कल के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने 27 जून को भी दिल्ली में बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई है। हालांकि इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद दो दिन तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। 

आईएमडी के मुताबिक 28 और 29 जून को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश और तूफान आ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री तक पहुंच सकता है,जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। 30 जून और एक जुलाई को भी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved