एनकाउंटर में घायल मंगलसूत्र लुटेरा एचआईवी पाॅजिटिव होने से मचा हड़कंप,कई महिलाओं का कर चुका है यौन शोषण
धनंजय सिंह | 26 Jun 2025
गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस एनकाउंटर के बाद एक मंगलसूत्र लुटेरे की गिरफ्तारी ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।गिरफ्तार लुटेरे की एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।इस पर कई महिलाओं के यौन शोषण और ठगी का आरोप है।इस खुलासे के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस ने मंगलसूत्र लुटेरे को एक एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था।जेल में उसे लेकर एहतियात बरती जा रही है।फिलहाल उसे अन्य बंदियों से अलग रखा गया है। पता चला है कि छह महीने से उसे इस बीमारी की जानकारी थी। इसकी जानकारी होने के बाद ही पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।उसका कई महिलाओं से संबंध था,जिसे लेकर पहले पत्नी उसे रोकती भी थी।
दरअसल गगहा में एक महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना होने के बाद पुलिस ने रविवार की रात में मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया था।लुटेरे ने पुलिस को अपने बीमारी की जानकारी नहीं दी थी।रात में पुलिस ने जब उसका मेडिकल कराया तो पता चला कि वह एचआईवी पॉजीटिव है। इसके बाद पुलिस वालों के भी हाथ पांव फूल गए थे।इसके बाद ही उसके कई काले चिट्ठे सामने आए।पता चला कि आसपास के इलाकों की करीब सात महिलाओं से वह संपर्क में था। इसी दौरान उसे एचआईवी हुआ और उसकी पत्नी को भी जानकारी हो गई थी। इसके बाद वह उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
आरोपी के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कदम उठाए हैं।गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर को अलर्ट कर दिया गया है।स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन सभी लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है,जो आरोपी के संपर्क में आए हो सकते हैं,संभावित पीड़ितों को एचआईवी जांच और परामर्श के लिए बुलाया जा रहा है।
आरोप है कि वह व्यापारी बनकर महिलाओं को धोखा देता था।शादीशुदा महिलाओं को फोन कर अपने झांसे में लेता था। उसमें ज्यादातर ऐसी महिलाओं होती थीं,जिनके पति दूर रहकर कमाते हैं,उन पर कुछ रुपए खर्च कर उन्हें सब्ज़बाग दिखाता था।भरोसा जीतने के बाद महिलाओं के पहने गहनों को हल्का बताते हुए उसे बदलकर भारी वजन का बनवाने की बात कहता था। झांसे में आईं महिलाएं पहने हुए गहनों के अलावा घर पर मौजूद अन्य जेवर भी लाकर उसे दे देतीं थी। इसके साथ ही वह ऐसी कई महिलाओं के यौन शोषण का भी आरोपी है।मोबाइल बंद कर भाग जाने पर महिलाओं को उसकी जालसाजी का अंदाज हुआ।फिर मामला पुलिस तक पहुंचा,पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में विभिन्न मुकदमे भी दर्ज हैं।
चेयरमैन ने कहा-कौन-कौन जाना चाहता है जेल,आंदोलित बिजली कर्मचारियों का मांगा ब्योरा,फार्मेट किया जारी
अस्पताल घोटाले को लेकर कसा शिकंजा,आप नेता सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एसीबी ने दर्ज की एफआईआर
दिल्ली में राम नगर में मचा पानी पर बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा को संभालना पड़ा मोर्चा
ब्रम्होस और आकाश मिसाइल की सीएम योगी ने फिर दिल खोलकर की तारीफ,कहा-पाक पर की टेस्टिंग
छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर मायावती का बड़ा हमला,आरक्षण पर सियासी हमला,सपा-भाजपा पर निशाना
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून,इन जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल,बारिश का है इंतजार
सीएम योगी ने कथावाचक चोटी मामले में इटावा एसएसपी की जमकर लगाई फटकार,जानें पूरा मामला
गांडा समाज ने डॉ. राजाराम त्रिपाठी को बताया,हमारे जीवित देवता
सावन में पहली बार आएगी ऐसी घड़ी,राम मंदिर में प्रभु श्रीराम और मां सीता साथ झूलेंगे झूला
विधानसभा की इन 108 सीटों पर है सपा मुखिया अखिलेश यादव की नजर,बनाई रणनीति
इंदिरा को मैं हराऊंगा,एक समाजवादी की जिद और इलाहाबाद हाईकोर्ट का वो फैसला जिसने बदल दी भारत की दिशा
अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास,भावुक माता-पिता बोले-बेटे पर नाज है
इटावा में यादव कथावाचक के साथ अभद्रता पर भड़के सपा मुखिया अखिलेश यादव,दी ये चेतावनी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved