दिल्ली में राम नगर में मचा पानी पर बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा को संभालना पड़ा मोर्चा


दिल्ली में राम नगर में मचा पानी पर बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा को संभालना पड़ा मोर्चा

मनोज बिसारिया | 26 Jun 2025

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र के राम नगर इलाके में गुरुवार को पानी को लेकर बवाल मच गया।स्थानीय लोग आम आदमी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।हालात बिगड़ते देखकर पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को मोर्चा संभालना पड़ा। प्रवेश वर्मा ने लोगों की बात सुनकर कहा कि सबको बराबर मात्रा में पानी मिलेगा,जो भी होगा उसके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि सभी को बराबर मात्रा में पानी मिलेगा।धर्म के नाम पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आगे कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।जल बोर्ड के अधिकारियों को पार्षद के कहने पर ही काम होगा।किसी धर्म के नाम पर या धर्म के आधार पर पानी नहीं मिलेगा,पानी सबको मिलेगा।

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बल्लीमारान विधानसभा के नबी करीम इलाके का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया,जिससे लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह गए। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है जो बिना भेदभाव के समावेशी विकास में विश्वास रखती है। अब विकास रुकेगा नहीं,हर नागरिक बराबरी से आगे बढ़ेगा। यही है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved