शालीमार बाग के शीशमहल के उद्घाटन के बाद बोलीं सीएम रेखा,एक वो शीशमहल था जो अय्याशी के लिए बनाया,एक ये शीशमहल जनता को समर्पित 


शालीमार बाग के शीशमहल के उद्घाटन के बाद बोलीं सीएम रेखा,एक वो शीशमहल था जो अय्याशी के लिए बनाया,एक ये शीशमहल जनता को समर्पित 

मनोज बिसारिया | 02 Jul 2025

 

नई दिल्ली।दिल्ली की सियासत में शीश महल हाल के वर्षों में सबसे चर्चित रहा।पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की भव्यता पर हुए करोड़ों रुपये खर्च होने को भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया था।भाजपा के नेता केजरीवाल के आवास को शीश महल के तौर पर संबोधित करते रहे।शीश महल के आरोप से विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को काफी नुकसान हुआ। बता दें कि सीएम रेखा ने बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में शीश महल पार्क का उदघाटन किया।ये एक पार्क है,जिसका जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन किया गया है।

उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा ने शीश महल को लेकर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर निशाना साधा।सीएम रेखा ने कहा कि एक वो शीशमहल था जो पूर्व सीएम ने अपनी अय्याशी के लिए बनाया था और एक ये शीशमहल है जो जनता को समर्पित कर उनकी सुविधा के लिए दिया गया है।

सीएम रेखा ने कहा कि वो शीशमहल जनता की खून पसीने की कमाई से बनाया गया था।वहीं दूसरी ओर यह शीश महल जनता की सुविधा के लिए समर्पित किया गया है। सीएम रेखा ने कहा कि यही अंतर है पिछली सरकारों और मौजूदा सरकार में।हमें पहले के शीशमहल को उसके मूल में वापस करना होगा।सरकारी खजाने से लिया गया पैसा वापस किया जाना चाहिए।

सीएम रेखा ने केजरीवाल सरकार के दौरान बनाए गए शीश महल के उद्घाटन करने के सवाल पर कहा कि उसे उद्घाटन करने की आवश्यकता नहीं है।जनता के खजाने से निकला हुआ पैसा उनके खजाने में जाए इसी दिशा में काम किया जा रहा है। सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की समृद्ध विरासत को संरक्षित रखने के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, पुनरुत्थान और जनसुलभ बनाने के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है।

सीएम रेखा ने कहा कि पूर्व और मौजूदा सरकार के कामकाज में यह अंतर है,मौजूदा सरकार जनहित को प्राथमिकता दे रही है, जबकि पूर्व की सरकार सिर्फ अपनी सुविधा को बेहतर करने के लिए काम कर रही थी।सीएम रेखा ने कहा कि यहां पर पहले कुछ भी व्यवस्था नहीं थी,ऐतिहासिक धरोहर मिट्टी में दबी पड़ी थी,लेकिन आज यहां पर जीर्णोद्धार किया गया है और जनता को एक सुंदर शीश महल सौंपने का काम किया गया है। इसके देखरेख की जिम्मेदारी क्षेत्र के लोगों की है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि शालीमार बाग का समृद्ध इतिहास रहा है,शालीमार बाग और इसके अंदर बनी हुईं ऐतिहासिक इमारतें,शीश महल देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गए थे।शेखावत ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद इसे बेहतर बनाने का काम शुरू किया गया।आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के सहयोग से पार्क को भव्य और दिव्य बनाया गया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार बनने के बाद कामों को गति मिली है।सरकार दिल्ली को सुंदर और हरित बनाने के लिए काम कर रही है।

इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना,सांसद प्रवीण खंडेलवाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved