100 की माला से 56 लाख व्यूज तक,महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का सादगी हिट


100 की माला से 56 लाख व्यूज तक,महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का सादगी हिट

संध्या त्रिपाठी | 03 Jul 2025

 

नई दिल्ली।विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में कई लोग वायरल हुए थे।इन्हीं में से एक लड़की अपनी आंखों की खुबसूरती की वजह से सुर्खियों में छा गई थी।रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।अब मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है।मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली 16 वर्षीय मोनालिसा भोसले के इस गाने पर अबतक 5.6 मिलियन व्यूज आ चुके है।

यहां देख सकते है वीडियो

बता दें कि यह गाना सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ बीते माह 14 जून को रिलीज हुआ था।सिंगर उत्कर्ष सिंह के ही आधिकारिक चैनल पर मौजूद इस गाने की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। मोनालिसा ने भी अपने फैंस से यूट्यूब पर वीडियो देखकर उनका उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

म्यूजिक वीडियो में क्या है खास

एक यूट्यूबर के वीडियो और फोटो ने मोनालिसा को एक रात में ही स्टार बना दिया था।मोनालिसा की सादगी,मुस्कान और आकर्षक व्यक्तित्व ने लाखों लोगों को अपनी ओर खींचा था। इस गाने में भी उसी थीम को फॉलो किया गया है। गाने में मोनालिसा सफेद फ्लोरल लहंगा और लाल परंपरागत परिधान में नजर आ रही हैं। लोगों ने मोनालिसा के पहले म्यूजिक वीडियो पर खूब प्यार लुटाया है।

जल्द आएगी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर

इस गाने पर मोनालिसा ने कहा कि यह उन्हें सुनते ही पसंद आया था।फिर घरवालों की सहमति लेकर इसे शूट किया गया। इस गाने पर यूं तो कुछ यूजर्स ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं दीं, लेकिन अधिकांश ने उनकी प्रतिभा और आदिवासी समाज से उभरकर स्टार बनने की उनकी यात्रा को सराहा। बता दें कि कि मोनालिसा जल्द ही फिल्म द डायरी आफ मणिपुर में भी नजर आएंगी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved