लखनऊ में आज से आम महोत्सव,तीन दिन चलेगा आम महोत्सव,सीएम योगी करेंगे शुभारंभ,800 से अधिक किस्मों के आम रहेंगे उपलब्ध


लखनऊ में आज से आम महोत्सव,तीन दिन चलेगा आम महोत्सव,सीएम योगी करेंगे शुभारंभ,800 से अधिक किस्मों के आम रहेंगे उपलब्ध

धनंजय सिंह | 04 Jul 2025

 

लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में शुक्रवार से तीन दिन का आम महोत्सव शुरू होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह दस बजे आम महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।इस अवसर पर सीएम यूपी के आमों के कंटेनर को लंदन,दुबई सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए रवाना करेंगे।सीएम स्मारिका का विमोचन करेंगे और यूपी के प्रगतिशील आम उत्पादकों का सम्मान भी करेंगे।

उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 4 से 6 जुलाई तक लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आम महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है।यह महोत्सव प्रदेश के आम उत्पादकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने तथा आम के विविध स्वरूपों को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आम महोत्सव में लगभग 800 किस्मों के आमों का प्रदर्शन किया जाएगा,जो आगंतुकों को प्रदेश की बागवानी विविधता से रूबरू कराएगा।चार को ही दोपहर 12 बजे से क्रेता-विक्रेता सम्मेलन तथा तकनीकी सत्रों में आम की सुरक्षित तुड़ाई, पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट, विपणन व निर्यात आदि पर चर्चा होगी।शाम छह बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा,जिसका शुभारंभ उद्यान विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा करेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायक पवन सिंह की लोक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण होंगी।

कुमार विश्वास की काव्य प्रस्तुति भी

शनिवार सुबह 10 बजे तकनीकी सत्रों का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे।इस सत्र में आम उत्पादन तकनीक,पोषण प्रबंधन,कीट और व्याधि नियंत्रण,संरक्षित खेती जैसे विषयों पर वैज्ञानिकों और किसानों के बीच संवाद होगा।शनिवार दोपहर दो बजे बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता होगी,जो उत्सव में सहभागिता को और रोचक बनाएगी।शाम छह बजे आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे।इस अवसर पर कवि डॉ. कुमार विश्वास की काव्य प्रस्तुति होगी।रविवार सुबह 11 बजे से तकनीकी सत्र में आम प्रसंस्करण तकनीकों, विभागीय योजनाओं और‌ वैज्ञानिक-उत्पादक परिचर्चा का आयोजन होगा।दोपहर तीन बजे महोत्सव का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा।इसमें मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह होंगे।

पहुंच चुके हैं सौ अधिक किसान 

शुक्रवार को अवध शिल्पग्राम फलों के राजा आम की खुशबू से महक उठेगा।अवध शिल्पग्राम में शुरू हो रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में अपने उत्पादित आमों की विभिन्न प्रजातियों को लेकर यूपी से 100 से ज्यादा किसान पहुंच चुके हैं।
आम महोत्सव को यादगार बनाने के लिए यूपी से उद्यान विभाग के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। लगभग 100 किसान गुरुवार को पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे।महोत्सव स्थल पर दशहरी,लंगड़ा,चौसा,आम्रपाली,आमन नफीस,सफेदा समेत लगभग 100 प्रजातियों के आम पहुंच चुके हैं। सभी उत्पादकों को उम्मीद है कि उनका आम महोत्सव में उन्हें सम्मानित करा सकता है।

मोदी मैंगो के साथ पहुंचे उपेंद्र

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद के नवीपनाह के प्रगतिशील किसान उपेंद्र कुमार सिंह अपने द्वारा तैयार मोदी मैंगो के साथ गुरुवार को महोत्सव स्थल पहुंच गए।उपेन्द्र ने बताया कि नई तकनीकि से उन्होंने इसे तैयार किया है।अपने आम के साथ मोदी मैंगो की नेम प्लेट और सरकार का प्रमाणपत्र भी लगाया है। उपेंद्र को उम्मीद है कि महोत्सव में पुरस्कार के लिए उनके आम का चयन किया जा सकता है।

पछेला लंगड़े से ऊंची छलांग की उम्मीद

लगभग साढ़े सात एकड़ में आम की खेती करने वाले मेरठ मुस्तफीज खान अपने बाग में उत्पादित 10 प्रजाति के आम लेकर पहुंचे हैं,जिसमें पछेला लंगड़ा भी शामिल है।मुस्तफीज का मानना है कि उनके द्वारा उत्पादित यह आम उन्हें सम्मान दिला सकता है।

अयाज को हाथी झूल के भारी पड़ने की उम्मीद

बागपत के किसान अयाज के हाथी झूल आम भी प्रदर्शनी में लगे हैं।यह सभी आम आकार में काफी बड़े हैं। एक आम अकेले सवा दो किलो का है।अयाज का कहना है कि भले ही उनका यह आम उन्हें सम्मानित न करा सके, लेकिन प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र उन्हीं का स्टाल रहेगा।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved