मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद पर हिंदू पक्ष को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका,मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने से किया इनकार
धनंजय सिंह | 04 Jul 2025
प्रयागराज।मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने से इनकार कर दिया है। न्यायाधीश राम मनोहर नारायण मिश्र की खंडपीठ ने आज यह फैसला सुनाया है।हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कोर्ट से मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद और श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में आज फैसले पर सबकी नजरें थी। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को झटका देते हुए अर्जी खारिज कर दी है। इसमें मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की याचिका खारिज कर दी गई है।
हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने मासरे आलम गिरी से लेकर मथुरा के कलेक्टर रहे एफएस ग्राउस तक के समय में लिखी गई इतिहास की पुस्तकों का हवाला दिया था। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा था कि वहां पहले मंदिर था और मस्जिद होने का कोई साक्ष्य शाही ईदगाह मस्जिद पक्ष न्यायालय में पेश नहीं कर सका है।
हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने इतिहास की पुस्तकों का हवाला देते हुए कहा था कि वहां पहले मंदिर था। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वहां पर मस्जिद होने का कोई साक्ष्य आज तक शाही ईदगाह मस्जिद पक्ष न्यायालय में पेश नहीं कर सका।न खसरा खतौनी में मस्जिद का नाम है, न नगर निगम में उसका कोई रिकॉर्ड,न कोई टैक्स दिया जा रहा, बिजली चोरी की रिपोर्ट भी शाही ईदगाह प्रबंध कमेटी के खिलाफ भी हो चुकी है, फिर इसे मस्जिद क्यों कहा जाए। इसलिए मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया जाए।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद केस के मंदिर पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने हाई कोर्ट में 5 मार्च 2025 को मथुरा स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किए जाने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
सपा मुखिया अखिलेश यादव का नया घर भाजपा के लिए नई टेंशन,मामला यूपी की130 सीटों पर हार-जीत से जुड़ा हुआ है
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के बाद भाजपा करेगी यूपी पर फैसला,योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी चर्चा
बिजनौर में कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा है गुलदार का खतरा, कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात रहेंगी टीमें,ड्रोन से होगी निगरानी
सीएम योगी ने आम महोत्सव का किया शुभारंभ,800 प्रजातियों के आम को देखने और चखने का मिलेगा मौका,तीन दिन चलेगा आम महोत्सव
आज आ सकता है मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर बड़ा फैसला,हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा था आदेश
एक महीने के भीतर उड़ा देंगे...वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को फिर मिली जान से मारने की धमकी
सीएम योगी का संविदा कर्मियों को लेकर बड़ा फैसला,वेतन भुगतान और ईपीएफ, ESI का निर्देश किया जारी
आज से आस्था के समुंदर में डूबेगी मथुरा की गिरिराज तलहटी, पुलिस-प्रशासन सतर्क,हटवाया गया परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण
लखनऊ में आज से आम महोत्सव,तीन दिन चलेगा आम महोत्सव,सीएम योगी करेंगे शुभारंभ,800 से अधिक किस्मों के आम रहेंगे उपलब्ध
आजमगढ़ में अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक,सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंचा शख्स
यूपी कैबिनेट का अहम फैसला,जेपीएनआईसी का संचालन करेगा एलडीए,प्रस्ताव को दी मंजूरी
गजब:साली के साथ भागा जीजा,बहन ने कहा-बहन ने मुझे धोखा दिया
काशी में उफान पर गंगा,बारिश की रफ्तार के साथ बढ़ते जलस्तर की रफ्तार में आई कमी,मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved