उत्तराखंड की बालिकाएं देश का नाम करेंगी रोशन,देवप्रयाग बना एक विशेष आयोजन का साक्षी


उत्तराखंड की बालिकाएं देश का नाम करेंगी रोशन,देवप्रयाग बना एक विशेष आयोजन का साक्षी

मनोज बिसारिया | 05 Jul 2025

 

देवप्रयाग।उत्तराखंड का देवप्रयाग शुक्रवार को एक विशेष आयोजन का साक्षी बना।इस आयोजन में देव प्रयाग की स्कूली छात्राओं को 12 हज़ार से लेकर 22 हज़ार रुपए तक की धन राशि के चेक वितरित किए गए।यह आयोजन देवप्रयाग की अरण्यक जन सेवा संस्था और दिल्ली की सनातन चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।इसका उद्देश्य देवप्रयाग की छात्राओं को पढ़ाई में आर्थिक सहायता देने के साथ- साथ उन्हें स्वावलंबन की दिशा में प्रोत्साहित करना भी था।देवप्रयाग के तहसील कार्यालय में आयोजित इस विशेष आयोजन में उपज़िलाधिकारी नीलू चावला द्वारा उपस्थित छात्राओं को चेक वितरित किया गया।

हम आपको बता दें कि भारत के प्राचीन इतिहास और सनातन संस्कृति को समर्पित सनातन चेतना मंच से देश के कई नामचीन लोग,जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी,मीडिया,संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ता,अर्थशास्त्री,शिक्षक और व्यापार जगत आदि के लोग जुड़े हुए हैं। 

शुक्रवार को देवप्रयाग में हुए इस आयोजन में सनातन चेतना मंच की ओर से कपिल कौशिक और स्वामी नित्य बोधानंद सरस्वती ने उपस्थित छात्राओं को पढ़ाई में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

वणिक टाइम्स से हुई बातचीत में कपिल कौशिक ने बताया कि सनातन चेतना मंच द्वारा निकट भविष्य में देव प्रयाग कि छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन अरण्यक जन सेवा संस्था के सचिव इंद्र दत्त रतूड़ी द्वारा किया गया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved