शाम को नोएडा के कई इलाकों में हुई झमाझम बरसात, सुहाना हुआ मौसम,बरसेंगे अभी और बदरा


शाम को नोएडा के कई इलाकों में हुई झमाझम बरसात, सुहाना हुआ मौसम,बरसेंगे अभी और बदरा

संध्या त्रिपाठी | 14 Jul 2025

 

नोएडा।इन दिनों मानसून दिल्ली-एनसीआर पर फिदा है।बीते कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।सोमवार सुबह दिल्ली में बारिश हुई।वहीं शाम को नोएडा समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में बारिश हुई,जिससे मौसम सुहाना हो गया।मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

 
आईएमडी ने मंगलवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।साथ ही गरज और बिजली की चेतावनी भी जारी की है।लोगों को सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।बारिश दिल्ली-एनसीआर में राहत के साथ-साथ चुनौतियां भी ला रही है।

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी भारी बारिश हुई।भारी बारिश से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम हो गया।वाहनों का आवागमन धीमा होने से राजीव चौक पर जाम लग गया।दिल्ली में बुधवार से लगातार बारिश हो रही है।इससे उत्तम नगर के बिंदापुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया और सड़कें पानी में डूब गईं।भारी बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात भी ठप हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार शाम 5:30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मानक वेधशाला में चार, लोधी रोड में 8.1, राजघाट में 7.5, नजफगढ़ में सात, आया नगर में 5.7, पालम में 1.3 और रिज में 0.4 बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved