सब्जियों पर महंगाई की बारिश,टमाटर हुआ तरबतर,लोकी, तोरई और भिंडी पर चढ़ा महंगाई का रंग,15 दिनों में दो गुना हुआ दाम


सब्जियों पर महंगाई की बारिश,टमाटर हुआ तरबतर,लोकी, तोरई और भिंडी पर चढ़ा महंगाई का रंग,15 दिनों में दो गुना हुआ दाम

धनंजय सिंह | 15 Jul 2025

 

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने सब्जी बाजार में महंगाई की लहर ला दी है। स्थानीय आपूर्ति प्रभावित होने से पिछले 15 दिनों में ही सब्जियों का दाम दो गुना हो गया है।सबसे अधिक असर टमाटर,शिमला मिर्च और हरी मिर्च पड़ा है।लोकी,तोरई,भिंडी के भाव भी बढ़ गए हैं।

धनीपुर सब्जी मंडी के व्यापारियों के मुताबिक अन्य जिलों से आने वाली सब्जियों की आवक भी बारिश से 30 फीसदी कम हुई है।खेतों में पानी भर गया है,जिससे स्थानीय फसलों की कटाई और आपूर्ति पर असर पड़ा है।बारिश में भीगने से हरी सब्जियों में काफी नुकसान हो रहा है। इसी तरह बारिश होती रही तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में और उछाल आएगा।

थोक व्यापारी देवेश यादव ने बताया कि बारिश से स्थानीय सब्जी की फसल में काफी नुकसान हुआ है।अन्य जिलों से आने वाली सब्जियों की आवक में भी 30 फीसदी की कमी आई है,जिसके चलते सब्जियों के भाव लगभग दोगुने हो गए हैं। आने वाले दिनों में हरी सब्जियां और भी महंगी हो सकती हैं।

दुबे का पड़ाव पर फुटकर सब्जी बेचने वाले मोहित ने बताया कि बारिश में भीगने से सब्जी जल्दी खराब हो रही है। आमतौर पर इन दिनों में सस्ती रहने वाली लोकी, तोरई, काशीफल के दाम में भी उछाल आया है। खेतों में पानी भरा है, जिससे स्थानीय फसल प्रभावित हुई है।

बता दें कि मंडी में स्थानीय टमाटर की आवक घटने से सब्जी व्यापारी अरुणाचल प्रदेश और बंगलूरू से टमाटर मंगा रहे हैं, जिससे दामों में उछाल आया है। फुटकर में टमाटर 15 दिन पहले 30 रुपये किलो बिक रहा था,जो अब 60 से 70 रुपये किलो है।इसी तरह शिमला मिर्च 15 दिनों में ही 80 से 160 रुपये किलो तक पहुंच गई है। हरी मिर्च भी शतक लगा चुकी है।आमतौर पर इन दिनों में सस्ती रहने वाली सब्जियां लोकी, तोरई, भिंडी और काशीफल पर भी महंगाई का रंग चढ़ गया है। इनके रेट 15 दिनों में लगभग दोगुने हो गए हैं। बारिश से स्थानीय स्तर पर इन सब्जियों में भारी नुकसान हुआ है।

15 दिन पहले के भाव थोक और फुटकर में

सब्जी  भाव (15 दिन पहले थोक/फुटकर) अब
लोकी 12/20                                     20/40
शिमला मिर्च 50/80                            80/160
तोरई 20/40                                     35/65
टमाटर 20/40                                   30/70
बैगन 15/30                                     30/50
भिंडी 15/30                                     25/60
अरवी 20/35                                     40/60
हरी मिर्च 30/70                                 60/100
गोभी 40/50                                     100/120
(नोट : सब्जियों के रेट प्रति किलो में)


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved