यमुना नदी पर बनेगा रामसेतु,दिसंबर से शुरू होगा निर्माण, पैदल शिवालय पार्क पहुंच सकेंगे लोग


यमुना नदी पर बनेगा रामसेतु,दिसंबर से शुरू होगा निर्माण, पैदल शिवालय पार्क पहुंच सकेंगे लोग

धनंजय सिंह | 23 Jul 2025

 

प्रयागराज।संगम नगरी के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। यमुना नदी पर रामसेतु बनेगा।रामसेतु के निर्माण को लेकर नगर निगम और सेतु निगम के अधिकारियों ने संयुक्त सर्वे करके रिपोर्ट तैयार कर ली है।शासन के पास रिपोर्ट भेजने के दो माह के भीतर डिजाइन तैयार की जाएगी।डिजाइन की मंजूरी मिलने के बाद दिसंबर से रामसेतु का निर्माण शुरू कर हो जाएगा।

रामसेतु की चौड़ाई लगभग पांच मीटर होगी। इससे पैदल आने और जाने की सुविधा रहेगी।रामसेतु के निर्माण में लगभग चार साल लगेगा।रामसेतु का निर्माण यमुना बैंक रोड से शुरू होगा और शिवालय पार्क से चंद मीटर दूर पर खत्म होगा। इससे लोग पैदल ही शिवालय पार्क पहुंच जाएंगे। रामसेतु की लंबाई 1200 मीटर रहेगी। इसके निर्माण में 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।यमुना नदी पर रामसेतु बनाने के लिए महापौर गणेश केसरवानी से सेतु निगम को प्रस्ताव जनवरी में भेजा था।

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ के दौरान का शिवालय पार्क इस समय आकर्षक का केंद्र बन चुका है।रोज हजारों लोग शिवालय पार्क को देखने पहुंच रहे हैं।पर्यटन के साथ आस्था का केंद्र बना शिवालय पार्क में जाने के लिए पीपा पुल से लोग कम समय में तो पहुंच रहे हैं,लेकिन महाकुंभ के बाद पीपा पुल समाप्त कर दिए जाने पर संगम से शिवालय पार्क जाने वालों को लंबी दूरी तय करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों शिवालय पार्क कम समय में पहुंचे इसके लिए यमुना नदी पर 1200 मीटर भगवान राम के नाम से रामसेतु बनाने की योजना नगर निगम की ओर से की जा रही है।

महापौर गणेश केसरवानी का कहना है कि यमुना तट से चंद कदम की दूरी पर शिवालय पार्क,त्रिवेणी पुष्प सहित अन्य धार्मिक स्थल हैं। ऐसे में पयर्टकों की राह इस क्षेत्र में आसान करने के लिए पुल का निर्माण कराने का विचार किया गया है। सेतु निगम और नगर निगम की टीम सर्वे कर ली है। दो माह में डिजाइन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सबकुछ सही रहा तो दिसंबर तक निर्माण शुरू हो जाएगा।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved